Jahangirpuri Shobha Yatra : गूंजा जय श्रीराम-जय हनुमान का नारा, हनुमान जयंती की शोभायात्रा शांतिपूर्ण संपन्न

हनुमान जयंती के मौके पर आज दिल्ली के जहांगीर पुरी में भव्य शोभायात्रा निकाली गयी. शोभायात्रा का नेतृत्व हिंदू वाहिनी संगठन ने किया. सुरक्षा के दृष्टिकोण से प्रशासन ने शोभायात्रा के रूट को काफी सीमित कर दिया था और चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा की व्यवस्था की गयी थी.

10:32 PM. 6 Apr 23 10:32 PM. 6 Apr

गूंजा जय हनुमान का नारा

दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में हनुमान जयंती के मौके पर शोभायात्रा निकाली गयी. यह शोभायात्रा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई. शोभायात्रा में जय हनुमान और जय श्रीराम के नारे गूंजे.

10:32 PM. 6 Apr 23 10:32 PM. 6 Apr

अरविंद केजरीवाल पहुंचे हनुमान मंदिर

हनुमान जयंती के मौके पर पूजा अर्चना के लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल हनुमान मंदिर पहुंचे और अपनी आस्था प्रकट की.

10:32 PM. 6 Apr 23 10:32 PM. 6 Apr

उत्तरप्रदेश के अयोध्या में भी हनुमान जयंती की धूम

उत्तर प्रदेश के विभिन्न इलाकों से भी हनुमान जयंती मनाने की सूचना आ रही है. खासकर प्रयागराज और अयोध्या में विशेष पूजा का आयोजन किया गया है. हरिद्वार में भी हनुमान जयंती के मद्देनजर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं.

10:32 PM. 6 Apr 23 10:32 PM. 6 Apr

अर्धसैनिक बलों की हुई है तैनाती

दीपेंद्र पाठक ( विशेष पुलिस आयुक्त, द��ल्ली पुलिस कानून और व्यवस्था) ने कहा कि हनुमान जयंती पर शहर भर में रंगारंग कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं. कानून व्यवस्था को लेकर अर्धसैनिक बलों की तैनाती की गयी है.

10:32 PM. 6 Apr 23 10:32 PM. 6 Apr

श्रद्धालुओं का उत्साह चरम पर

दिल्ली के नंदनगरी इलाके में बजरंग दल की ओर से हनुमान जयंती के मौके पर जुलूस निकाला गया. जुलूस में श्रद्धालुओं का उत्साह चरम पर है और लोग महावीर पताका के साथ नजर आ रहे हैं.

10:32 PM. 6 Apr 23 10:32 PM. 6 Apr

जुलूस के दौरान नहीं हुई है कोई अप्रिय घटना

जितेंद्र कुमार मीणा, डीसीपी नॉर्थ वेस्ट, जहांगीरपुरी ने बताया कि शोभायात्रा के लिए सुरक्षा बलों की रणनीतिक तरीके से तैनाती की गयी. उन्होंने बताया कि पहले के जुलूस के दौरान कोई अप्रिय घटना अबतक नहीं हुई है.

10:32 PM. 6 Apr 23 10:32 PM. 6 Apr

सुरक्षा के हैं पुख्ता इंतजाम

हनुमान जयंती के अवसर पर निकाली जाने वाली शोभायात्रा को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किये गये हैं. इलाके के चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात हैं. जहांगीरपुरी में पिछले साल सांप्रदायिक हिंसा हुई थी, उसी को देखते हुए यह तैयारी की गयी है.

7:16 PM. 6 Apr 23 7:16 PM. 6 Apr

पिछले साल भड़की थी हिंसा

ज्ञात हो कि जहांगीरपुरी में पिछले साल शोभायात्रा के दौरान सांप्रदायिक हिंसा हो गयी थी जिसकी वजह से आठ पुलिसकर्मी सहित एक व्यक्ति घायल हो गया थे. यही वजह है कि प्रशासन ने इस वर्ष शोभायात्रा के आयोजन की विशेष तैयारी की है.

7:11 PM. 6 Apr 23 7:11 PM. 6 Apr

हिंदू वाहिनी ने निकाली शोभायात्रा

हनुमान जयंती के मौके पर आज दिल्ली के जहांगीर पुरी में शोभायात्रा निकाली जा रही है. शोभायात्रा का नेतृत्व हिंदू वाहिनी संगठन कर रही है. प्रशासन ने शोभायात्रा के रूट को काफी सीमित कर दिया है. साथ ही सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं.

मुख्य बातें

हनुमान जयंती के मौके पर आज दिल्ली के जहांगीर पुरी में भव्य शोभायात्रा निकाली गयी. शोभायात्रा का नेतृत्व हिंदू वाहिनी संगठन ने किया. सुरक्षा के दृष्टिकोण से प्रशासन ने शोभायात्रा के रूट को काफी सीमित कर दिया था और चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा की व्यवस्था की गयी थी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajneesh anand

रजनीश आनंद प्रभात खबर में सीनियर चीफ कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में 25 वर्षों से अधिक का अनुभव रखती हैं.फिलहाल वे प्रभात खबर के ओरिजिनल, नेशनल, इंटरनेशनल और खेल कैटेगरी के लिए राइटिंग का काम करती हैं. उनकी पहचान फैक्ट बेस्ट रिपोर्टिंग, रिसर्च बेस्ड स्टोरी और एक्सप्लेनर लेखन के लिए है.

राजनीति, सामाजिक सरोकार, ग्रामीण विकास, महिला मुद्दों, इतिहास, खेल, जनजातीय समाज और सार्वजनिक नीतियों से जुड़े विषयों पर उनकी विशेष रुचि रही है. वैसे मुद्दे जो समाज के हाशिये पर मौजूद समुदायों और आम लोगों के जीवन को प्रभावित करते हैं, लेकिन मुख्यधारा की बहस में अपेक्षाकृत कम जगह पाते हैं, ऐसे विषयों पर भी लेखन में रुचि रखती हैं.

रजनीश आनंद कई प्रतिष्ठित पत्रकारिता फेलोशिप से जुड़ी रही हैं. इन्क्लूसिव मीडिया–यूएनडीपी फेलोशिप के तहत उन्होंने झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) जिले में माहवारी स्वच्छता और किशोरियों एवं महिलाओं के स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों पर अध्ययन एवं रिपोर्टिंग की. झारखंड सरकार मीडिया फेलोशिप के दौरान महिला सशक्तिकरण, सरकारी योजनाओं के प्रभाव और सामाजिक बदलाव के विभिन्न आयामों पर काम किया. इसके अलावा सेव द चिल्ड्रन फेलोशिप के तहत बच्चों के अधिकार, शिक्षा, सुरक्षा और बाल कल्याण से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग की है.

आदिवासी समाज, विशेषकर मुंडा जनजाति के इतिहास, संस्कृति और समकालीन चुनौतियों पर उनका काम उल्लेखनीय माना जाता है. उन्होंने भूमि, पहचान, परंपरा, सामाजिक बदलाव और आदिवासी समुदायों के अधिकारों से जुड़े विषयों पर व्यापक फील्ड रिपोर्टिंग की है.हाल के वर्षों में उन्होंने झारखंड में ऊर्जा संक्रमण (Energy Transition) और जस्ट ट्रांजिशन की अवधारणा पर भी काम किया है. विशेष रूप से कोयला आधारित अर्थव्यवस्था वाले क्षेत्रों में रोजगार, आजीविका और सामाजिक प्रभावों से जुड़ी चुनौतियों पर उनकी रिपोर्टिंग ने महत्वपूर्ण सवाल उठाए हैं.

रजनीश आनंद झारखंड की राजधानी रांची में रहती हैं और इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक हैं. उन्होंने वर्ष 2000 में पत्रकारिता की शुरुआत झारखंड जागरण दैनिक से की. इसके बाद प्रभात खबर, हिंदुस्तान, रांची एक्सप्रेस और दैनिक जागरण सहित कई प्रमुख समाचार संस्थानों के लिए रिपोर्टिंग और स्वतंत्र लेखन किया. प्रिंट मीडिया के दैनिक, साप्ताहिक, पाक्षिक और सांध्य प्रकाशनों में काम करने के साथ-साथ वे वर्ष 2012 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >