दिल्ली की बसों में किन्नरों के लिए मुफ्त यात्रा, केजरीवाल सरकार ने किया बड़ा ऐलान

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने किन्नरों के लिए बड़ा ऐलान किया है. उन्होंने कहा है कि जल्द ही किन्ररों को दिल्ली की बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा मुहैया कराई जाएगी.

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने किन्नर समाज के लोगों के लिए बड़ी ऐलान किया है. सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि अब ट्रांसजेंडर समुदाय के लोग बसों में मुफ्त यात्रा कर सकते हैं. उन्हें बस का किराया नहीं देना होगा. सीएम केजरीवाल ने कहा है कि जल्द ही इसे कैबिनेट से पास करके लागू कर दिया जाएगा. सीएम केजरीवाल ने इस उम्मीद जताई है कि दिल्ली सरकार के इस फैसले से किन्नर समाज के लोगों को काफी फायदा पहुंचेगा.

समाज में समान अधिकार के किन्नर भी हकदार- सीएम केजरीवाल
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजन और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि हमारे सामाजिक परिवेश में किन्नर समाज की काफी उपेक्षा की जाती है. उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं होना चाहिए, वे भी इंसान हैं और उन्हें भी बराबर के अधिकार हैं. दिल्ली सरकार ने फैसला किया है कि दिल्ली की बसों में अब किन्नर समाज के लिए भी सफर एकदम फ्री होगा. जल्द ही इसे कैबिनेट से पास करके लागू कर दिया जाएगा.

जल्द कैबिनेट में पास कराकर किया जाएगा लागू- सीएम केजरीवाल
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि किन्नरों को दिल्ली की बसों में फ्री यात्रा देने के लिए जल्द की कैबिनेट में इसे पास कराकर लागू किया जाएगा. गौरतलब है कि बीते कई सालों से दिल्ली सरकार महिलाओं के लिए दिल्ली की बसों में फ्री की सुविधा दे रही है. अब सरकार यही सुविधा किन्नरों को भी देने का ऐलान कर चुकी है. दिल्ली सरकार का कहना है कि आने वाले कुछ दिनों में सरकार इसे कैबिनेट में पास कर लागू कर देगी.गौरतलब है कि दिल्ली सरकार साल 2019 से ही महिलाओं को दिल्ली की बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा दे रही है.

Also Read: सप्ताह में एक दिन बीमार पत्नी से मिल पाएंगे मनीष सिसोदिया, कोर्ट ने दी इजाजत
Also Read: ‘ये लोकतंत्र की हत्या है…’, चंडीगढ़ मेयर चुनाव मामले पर बिफरे CJI, दिया यह निर्देश
Also Read: ‘अगले चुनाव में दर्शक दीर्घा में दिखेगा विपक्ष…’, बोले PM Modi, तीसरे टर्म में तीसरी बड़ी इकोनॉमी बनेगा भारत

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >