दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल होंगे गिरफ्तार? ED ने भेजा पांचवां समन, शराब घोटाले में पूछताछ के लिए बुलाया

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को ईडी ने फिर समन जारी किया है. यह पांचवां समन है. शराब घोटाला मामले में ईडी ने समन जारी किया है. वहीं सीएम अरविंद केजरीवाल ने ईडी के समन को गैरनानूनी करार दिया है. उन्होंने कहा कि समन राजनीति से प्रेरित है.

दिल्ली शराब घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को एक बार फिर समन जारी किया है. ईडी ने सीएम अरविंद केजरीवाल के खिलाफ यह पांचवा समन जारी किया है. इस बार के समन में ईडी ने सीएम केजरीवाल को दिल्ली उत्पाद शुल्क नीति मामले में चल रही जांच में 2 फरवरी को जांच में शामिल होने को कहा है. गौरतलब है कि इससे पहले ईडी चार और समन जारी कर चुकी है, जिसे सीएम केजरीवाल ने बदले के तहत कार्रवाई बता दिया था.

गिरफ्तार करने की साजिश- अरविंद केजरीवाल
ईडी दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के खिलाफ इससे पहले 17 जनवरी, 3 जनवरी, 21 दिसंबर और 2 नवंबर समन जारी की थी. हालांकि किसी भी समन के जवाब में सीएम केजरीवाल ईडी के सामने पेश नहीं हुए. वहीं ईडी के लगातार जारी होते समन को लेकर आम आदमी पार्टी ने दावा किया है कि ईडी की सारी कार्रवाई अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार करने की साजिश है. आप ने दावा किया है कि ईडी पूछताछ के बहाने बुलाकर सीएम केजरीवाल को गिरफ्तार करना चाहती है. 

ईडी के समन को केजरीवाल ने बताया है गैरकानूनी

बता दें, ईडी दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के खिलाफ लगातार समन जारी कर रही है, लेकिन सीएम केजरीवाल हर बार ईडी के समन को गैर कानूनी बता रहे हैं. उन्होंने बीते दिनों कहा था कि वह हर कानूनी समन मानने के लिए तैयार हैं, लेकिन ईडी का समन गैर कानूनी है. केजरीवाल ने इसे राजनीति से प्रेरित बताया है.

शराब घोटाला मामले में ईडी करेगी पूछताछ

ईडी दिल्ली शराब घोटाला मामले में सीएम अरविंद केजरीवाल से पूछताछ के लिए समन भेज रही है. दरअसल शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस के सिलसिले में ईडी केजरीवाल से पूछताछ करने की कोशिश में है. इससे पहले दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया और संजय सिंह को ईडी शराब घोटाला मामले में गिरफ्तार कर चुकी है. बीते साल से ही सिसोदिया और संजय सिंह तिहाड़ जेल में बंद हैं.


Also Read: दिल्ली से देवघर जाने वाली IndiGo फ्लाइट कैंसिल, भड़के यात्री, एयरलाइन के खिलाफ की जमकर नारेबाजी, देखें Video

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >