Delhi vs Haryana: हरियाणा सरकार पर केजरीवाल के आरोप से दिल्ली में भूचाल, LG ने यमुना में जहर वाले बयान पर जताई आपत्ति

Delhi vs Haryana: विधानसभा चुनाव से पहले दिल्ली में यमुना के पानी को लेकर राजनीति तेज है. बीजेपी और आम आदमी पार्टी एक दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं. अरविंद केजरीवाल ने हरियाणा सरकार पर यमुना के पानी में जहर मिलाने का आरोप लगाया, तो दिल्ली के उपराज्यपाल ने इस पर आपत्ति जता दी. उन्होंने सीएम आतिशी को पत्र लिखा है.

Delhi vs Haryana: दिल्ली के एलजी वीके सक्सेना ने दिल्ली की सीएम आतिशी को पत्र लिखकर अरविंद केजरीवाल के बयान पर आपत्ति जताई है. उन्होंने अपने पत्र में लिखा, “पीने ​​के पानी जैसे संवेदनशील मुद्दे पर दूसरे राज्य सरकार पर जहर देने और नरसंहार जैसे झूठे, भ्रामक और तथ्यहीन आरोप लगाकर जनता को भड़काने का प्रयास न केवल राज्यों के लिए बल्कि राष्ट्रीय शांति और सुरक्षा के लिए भी खतरा है. मुझे उम्मीद है कि एक शिक्षित, प्रबुद्ध और संवेदनशील महिला और दिल्ली की मुख्यमंत्री होने के नाते आप तुच्छ स्वार्थों से ऊपर उठकर जनकल्याण और शांति के हित में ऐसी भ्रामक, खतरनाक और निराधार बातें नहीं कहेंगी और अपने नेता को भी ऐसा न करने की सलाह देंगी.”

केजरीवाल के बयान को एलजी ने बताया दुर्भाग्यपूर्ण

दिल्ली के उपराज्यपाल ने आतिशी को लिखे अपने पत्र में कहा- “रिपोर्ट के मुताबिक पूर्व मुख्यमंत्री और आपकी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल ने हरियाणा सरकार पर यमुना नदी में जहर मिलाने का तथा दिल्ली में सामूहिक नरसंहार के प्रयास का आरोप लगाया है. यह अत्यंत आपत्तिजनक, दुर्भाग्यपूर्ण एवं अवांछनीय है.” एलजी ने आगे लिखा, केजरीवाल द्वारा भ्रामक और तथ्यविहीन वक्तव्य दिया जाना कोई नई बात नहीं है, परन्तु ये सरासर झूठा बयान न सिर्फ दिल्ली के लोगों में भ्रम तथा भय उत्पन्न करने की क्षमता रखता है बल्कि इससे दो पड़ोसी राज्यों के बीच अति वैमनस्यता भी उत्पन्न हो सकती है.”

यह भी पढ़ें: Delhi Election 2025: यमुना के पानी पर दिल्ली में महाभारत, CEC से मिलीं आतिशी, बीजेपी ने किया पलटवार

केजरीवाल के बयान की आलोचना करना चाहिए था : एलजी

दिल्ली एलजी ने अपने पत्र में आतिशी को लिखा, विधानसभा चुनाव में आपकी व्यस्तता के बावजूद मुझे ये पत्र मजबूरी में इसलिए लिखना पड़ रहा है. आपसे अपेक्षित है कि आप जनता के हितों और राजनीतिक शुचिता, मर्यादाओं का पालन करें. आपने केजरीवाल के बयान की आलोचना करने की बजाय इस विषय पर निर्वाचन आयोग को पत्र लिख कर आमजन में भ्रम और भय को और मजबूत करने का काम किया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >