Delhi Video : भिड़े बीजेपी और आप के कार्यकर्ता, पुलिस को करना पड़ा बीच बचाव

Delhi Video : दिल्ली के संगम विहार इलाके में आम आदमी पार्टी (आप) और बीजेपी कार्यकर्ताओं के बीच हाथापाई हुई जिसका वीडियो सामने आया है. देखें वीडियो.

Delhi Video : दिल्ली के संगम विहार इलाके में बुधवार शाम बीजेपी और आम आदमी पार्टी (आप) कार्यकर्ताओं के बीच हाथापाई हुई. इसका वीडियो सामने आया है. बताया जा रहा है कि इस क्षेत्र के मौजूदा आप विधायक दिनेश मोहनिया ने बीजेपी कार्यकर्ताओं पर अकारण हमला करने का आरोप लगाया है. उनके खिलाफ बीजेपी उम्मीदवार चंदन कुमार चौधरी ने मोहनिया पर दुर्व्यवहार और धमकी देने का आरोप लगाया है. वीडियो में नजर आ रहा है कि दिल्ली पुलिस दोनों पार्टियों के कार्यकर्ताओं को समझा रही है. बीजेपी कार्यकर्ता नारे लगा रहे हैं-गुंडागर्दी नहीं चलेगी. देखें वीडियो

ये भी पढ़ें : Delhi Elections Exit Polls : दिल्ली की सत्ता पर बीजेपी? 10 में से 8 एग्जिट पो�� में आप पस्त

एग्जिट पोल में बीजेपी ने मारी बाजी

दिल्ली विधानसभा चुनाव के वोटिंग के बाद एग्जिट पोल आए. इसमें से लगभग सभी में बीजेपी को सत्ता पर काबिज होता दिखाया गया. करीब 26 साल बाद देश की राजधानी की सत्ता में बीजेपी वापसी की संभावना जतायी जा रही है. 10 में से 8 एग्जिट पोल में बीजेपी को पूर्ण बहुमत मिलता दिखाया गया है. वहीं दो में आम आदमी पार्टी (आप) सत्ता बचाने में कामयाब होती नजर आ रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >