Delhi Results : बीजेपी के 15 करोड़ का ऑफर ठुकराने का दावा करने वाले आप उम्मीदवार का क्या हुआ?

Delhi Results: दिल्ली के सुल्तानपुर माजरा विधानसभा सीट की खास चर्चा थी. यहां से आप उम्मीदवार मुकेश अहलावत ने एग्जिट पोल के बाद दावा किया था कि बीजेपी से उन्हें 15 करोड़ का ऑफर मिला है. जानें इस सीट का रिजल्ट क्या रहा?

Delhi Results: दिल्ली के सुल्तानपुर माजरा विधानसभा सीट पर आम आदमी पार्टी (आप) को बंपर जीत मिली है. इस सीट से आप के मुकेश अहलावत जीत गए हैं, जिन्होंने बीजेपी पर 15 करोड़ रुपये के ऑफर का आरोप लगाया था. एग्जिट पोल आने के बाद अहलावत ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा था- मैं मर जाऊंगा, कट जाऊंगा लेकिन कभी अरविंद केजरीवाल का साथ नहीं छोडूंगा. एक नंबर का स्क्रीन शॉट शेयर करते हुए उन्होंने लिखा कि मुझे इस नंबर से कॉल आया. उसने बोला कि उनकी सरकार बन रही है, मंत्री बना देंगे और 15 करोड़ भी देंगे. “आप” छोड़ के आ जाओ. मैं इनको कहना चाहता हूं कि जो इज्जत केजरीवाल जी ने और “आप” पार्टी ने मुझे दी है, मैं मरते दम तक अपने पार्टी को नहीं छोड़ूंगा.

मुख्यमंत्री आतिशी, तीन मंत्रियों की जीत

दिल्ली विधानसभा चुनावों में बीजेपी के शानदार प्रदर्शन के बीच, अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया सहित आम आदमी पार्टी के कई बड़े नेताओं को हार का सामना करना पड़ा. हालांकि, मुख्यमंत्री आतिशी एवं तीन मंत्रियों गोपाल राय, मुकेश अहलावत और इमरान हुसैन ने जीत के साथ पार्टी की कुछ हद तक साख कायम रखी. सुल्तानपुर माजरा में अहलावत ने बीजेपी के करम सिंह कर्मा को 17,126 मतों से हराकर जीत हासिल की. ​​पिछली आप सरकार में मंत्री रहे अहलावत ने इस आरक्षित निर्वाचन क्षेत्र में अपना दबदबा कायम रखा. यह उन कुछ विधानसभा क्षेत्रों में से एक है जहां केजरीवाल के नेतृत्व वाली पार्टी ने अच्छा प्रदर्शन किया है.

ये भी पढ़ें : Delhi Vidhan Sabha Election Results 2025: दिल्ली में बीजेपी की प्रचंड जीत, 48 सीटों पर लहराया परचम, 62 से 22 पर सिमटी AAP

इस वजह से बची आप की साख

  1. आतिशी कालकाजी में विजयी हुईं, उन्होंने बीजेपी के रमेश बिधूड़ी को 3,521 मतों के अंतर से हराया.
  2. बाबरपुर में गोपाल राय ने बीजेपी के अनिल कुमार वशिष्ठ को 18,994 मतों के अंतर से हराकर अपनी सीट बरकरार रखी.
  3. खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री इमरान हुसैन ने आप के प्रमुख चेहरों में सबसे अधिक अंतर से बल्लीमारान से जीत हासिल की. हुसैन ने बीजेपी के कमल बागड़ी को 29,823 वोट से हराया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >