Delhi: दो गुट के बीच हिंसक झड़प मामले में दूसरे युवक की भी मौत, इलाके में तनाव

मध्य दिल्ली के रंजीत नगर इलाके में सड़क पर हुए झगड़े के दौरान 27 वर्षीय युवक नितेया की हत्या पीट-पीटकर कर दी गयी थी. सिर में चोट लगने के बाद बेहोश हुए नीतेश ने शनिवार को अस्पताल में दम तोड़ दिया.

मध्य दिल्ली के रंजीत नगर इलाके में दो गुटों में झड़प के बाद युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गयी थी. जिसके बाद पूरे इलाके में तनाव का माहौल था. इस बीच खबर आ रही है कि हत्या का आरोपी 21 साल के युवक की भी मौत हो गयी है. नितेश की हत्या के आरोप में मोहम्मद अकदास उर्फ अबदास को गिरफ्तार किया गया था, लेकिन रविवार को उसकी भी मौत हो गयी. यह जानकारी मध्य दिल्ली की डीसीपी श्वेता चौहान ने दी.

दो गुटों में झड़प के बाद की गयी थी युवक की पीट-पीटकर हत्या

मालूम हो मध्य दिल्ली के रंजीत नगर इलाके में सड़क पर हुए झगड़े के दौरान 27 वर्षीय युवक नितेया की हत्या पीट-पीटकर कर दी गयी थी. सिर में चोट लगने के बाद बेहोश हुए नीतेश ने शनिवार को अस्पताल में दम तोड़ दिया. सीसीटीवी की तस्वीरों की मदद से पुलिस ने हमलावरों की पहचान अदनान, उजेफा और अब्बास के रूप में की. जिसमें अब्बास की मौत हो चुकी है.

Also Read: दिल्ली से दरभंगा का फ्लाइट किराया दुबई से भी महंगा, मंत्री संजय झा ने चार्ट शेयर कर ‘उड़ान’ पर कसा तंज

क्या है मामला

पुलिस के अनुसार यह घटना 12 अक्टूबर की रात की है जब तीन लोगों ने बाइक सवार कुछ लोगों द्वारा हॉर्न बजाने पर आपत्ति जताई थी. आपत्ति जताने वालों में वह युवक भी शामिल था जिसकी इस झगड़े में जान गई थी. विवाद तब शुरू हुआ था जब नीतेश, आलोक और मोंटी ने बाइक पर सवार तीन लोगों को कथित तौर पर हॉर्न बजाने से मना किया और उनमें से एक के साथ मारपीट की जो नीचे गिर गया. जैसे ही बाइक असंतुलित हुई, बाइक सवार दो अन्य लोग भी गिर गए और दोनों समूहों के बीच हाथापाई शुरू हो गई. डीसीपी ने कहा, घटना के फुटेज से पता चलता है कि झगड़ा नीतेश और आलोक द्वारा शुरू किया गया था. हालांकि, अंत में, दूसरा पक्ष उन पर भारी पड़ा और उनके साथ मारपीट की.

नितेश की मौत के बाद इलाके भी तनाव

इधर नितेश की मौत के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया. जिसके बाद सुरक्षाबलों की तैनाती की गई है. पुलिस ने कहा कि कानून-व्यवस्था को लेकर किसी भी अप्रिय स्थिति से बचने के लिये अतिरिक्त बलों को तैनात किया गया है. पुलिस ने बताया कि हत्या के पीछे कोई सांप्रदायिक पहलू नहीं है. एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, घटना के बाद से, हमने किसी भी तरह की अराजकता से बचने और कोई अप्रिय घटना न हो, यह सुनिश्चित करने के लिए उस क्षेत्र और आसपास के इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी है. इस घटना का स्पष्ट रूप से कोई सांप्रदायिक पहलू नहीं है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials) अरबिंद शैक्षणिक रूप से भी पत्रकारिता और क्षेत्रीय विषयों के गहरे जानकार हैं:

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >