दीवारों पर लगे पेंसिल और क्रेयॉन के दाग हटाना अब हुआ आसान, ये 4 घरेलू उपाय जरूर आएंगे आपके काम

Stain Removal Tips: घर की दीवारों पर बच्चों की पेंसिल और क्रेयॉन की ड्रॉइंग कई बार सिरदर्द बन जाती है. बार-बार साफ करने के बाद भी ये निशान आसानी से नहीं हटते. अगर आप भी इस परेशानी से जूझ रहे हैं, तो कुछ आसान घरेलू तरीके आपकी मदद कर सकते हैं.

Stain Removal Tips: अगर आपके घर पर छोटे बच्चे हैं तो आप दीवारों पर लगे पेंसिल और क्रेयॉन्स के जिद्दी दागों से जरूर जूझ रहे होंगे. ऐसा कहना गलत नहीं होगा लेकिन घर की खूबसूरती काफी हद तक दीवारों से ही जुड़ी होती है. लेकिन जब घर पर शरारती बच्चे हों, तो पैरेंट्स के लिए इन्हें दागों के बचाकर रखना किसी चैलेंज से कम नहीं होता. जब दीवारों पर पेंसिल या फिर क्रेयॉन का दाग लग जाता है तो यह दिखने में भले ही छोटे या फिर साधारण लगें, लेकिन दीवारों की खूबसूरती को जरूर छीन लेते हैं. अगर आप भी दीवारों पर लगे इन जिद्दी दागों से छुटकारा पाना चाहते हैं वह भी बिना ज्यादा पैसे और समय बर्बाद किये तो आज की यह आर्टिकल आपके लिए ही है. आज हम आपको कुछ आसान घरेलू उपाय बताने जा रहे हैं जिन्हें अपनाकर आप दाग लगी दीवारों को आसानी से साफ और खूबसूरत बना सकते हैं. चलिए जानते हैं इनके बारे में विस्तार से.

बेकिंग सोडा से करें सफाई

अगर आप इन पेंसिल और क्रेयॉन के जिद्दी दागों से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो बेकिंग सोडा का इस्तेमाल करना आपके लिए बेस्ट चॉइस है. इसका इस्तेमाल करना काफी ज्यादा आसान है. इसके लिए आपको एक छोटे से कटोरे में थोड़ा सा बेकिंग सोडा लेना है और फिर उसमें थोड़ा सा पानी मिलाकर एक गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लेना है. अब इस पेस्ट को एक सॉफ्ट कपड़े या स्पंज की मदद से इन दागों पर हल्के हाथों से रगड़ना है. कुछ ही देर में आप नोटिस करते हैं कि ये दाग अब हल्के हो रहे हैं और दीवारें एक बार फिर से साफ दिखने लगी हैं.

यह भी पढ़ें: गर्मियों में बढ़ रहा है बिजली का बिल? इस तरह फ्रिज का इस्तेमाल करके बचा सकते हैं हजारों रुपये

टूथपेस्ट भी कर सकता है आपकी मदद

आपके बाथरूम में पड़ा साधारण सा टूथपेस्ट भी दीवारों पर लगे इन दागों से छुटकारा पाने में आपकी काफी मदद कर सकता है. इसके लिए आपको थोड़ा सा टूथपेस्ट लेकर उस जगह पर लगाना है जहां पर दाग या फिर निशान है. अब इसे रक सॉफ्ट कपड़े या फिर पुराने टूथब्रश की मदद से हल्के हाथों से रगड़ें. इसके बाद आपको एक गीले कपड़े की मदद से उस जगह को पोछ लेना है. जब आप ऐसा करते हैं तो पेंसिल और क्रेयॉन के ये दाग काफी हद तक हल्के हो जाते हैं.

इरेजर का करें इस्तेमाल करें

अगर दीवारों पर लगे पेंसिल और क्रेयॉन के दाग ज्यादा गहरे नहीं हैं, तो ऐसे में आपको इरेजर का इस्तेमाल करना चाहिए. एक इरेजर ले लें और जिस तरह से कॉपी से आप पेंसिल के निशान मिटाते हैं उसी तरह से दीवारों पर रगड़कर मिटाएं. आपको सिर्फ इस बात का ख्याल रखना है कि आप इरेजर को ज्यादा जोर से दीवारों पर न रगड़ें. हल्के हाथों से रगड़ने से दाग भी हट जाते हैं और पेंट भी खराब नहीं होता है.

हल्के साबुन वाले पानी से करें साफ

अगर दाग थोड़े जिद्दी हैं और आसानी से नहीं हट रहे हैं, तो ऐसे में आपको हल्के साबुन वाले पानी का इस्तेमाल करना चाहिए. इसके लिए आपको एक कटोरे में गुनगुना पानी लेना है और फिर उसमें लिक्विड सोप मिक्स कर लेना है. इसके बाद एक सॉफ्ट कपड़े या फिर स्पंज को इस पानी में डुबोकर दीवारों पर हल्के हाथों से रगड़ना है. जब दाग हट जाए तो सूखे कपड़े से दीवारों को अच्छे से पोछ लें.

यह भी पढ़ें: दीवारों पर बार-बार दिख रही हैं छिपकलियां? ये 3 उपाय मिनटों में दिलाएंगे आपको इनसे छुटकारा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Saurabh Poddar

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >