Delhi New CM: दिल्ली के नये मुख्यमंत्री 20 फरवरी को 12:35 बजे लेंगे शपथ, देखें गेस्ट की पूरी सूची और शेड्यूल

Delhi New CM: दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे आये अब 10 दिन से अधिक समय बीत चुके हैं, फिर भी नये मुख्यमंत्री के नाम पर से पर्दा नहीं उठ पाया है. हालांकि सीएम के शपथ ग्रहण का पूरा शेड्यूल फाइनल हो चुका है. समारोह में कौन-कौन शामिल होंगे, ये भी तय हो चुका है.

Delhi New CM: दिल्ली के नये मुख्यमंत्री और नए मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण समारोह कल 20 फरवरी को रामलीला मैदान में होगा. समारोह सुबह 11 बजे शुरू होगा. उपराज्यपाल वीके सक्सेना दोपहर 12:35 बजे मनोनीत मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और मंत्रिमंडल को शपथ दिलाएंगे.

दिल्ली के नये मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण में पीएम मोदी सहित कई दिग्गज होंगे शामिल

दिल्ली के नये मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और तमाम केंद्रीय मंत्री शामिल होंगे. शपथ ग्रहण समारोह में एनडीए के सभी मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री भी मौजूद रहेंगे. इसके अलावा कई गणमान्य लोग भी शपथ ग्रहण समारोह का गवाह बनेंगे.

पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को भी किया गया आमंत्रित

नये मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह के लिए बीजेपी ने दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संरक्षक अरविंद केजरीवाल को आमंत्रित किया है. इसके अलावा निवर्तमान सीएम आतिशी को भी समारोह में शामिल होने के लिए निमंत्रण दिया गया है.

यह भी पढ़ें: प्रवेश वर्मा, रेखा गुप्ता या फिर.. किसके सिर सजेगा दिल्ली का ताज

रेखा गुप्ता होंगी दिल्ली की नयी मुख्यमंत्री

रेखा गुप्ता दिल्ली की नई मुख्यमंत्री होंगी. विधायक दल की बैठक में उन्हें नेता चुना गया. पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद को दिल्ली के नये मुख्यमंत्री का नाम तय करने का जिम्मा सौंपा गया था. उन्हें और बीजेपी के राष्ट्रीय सचिव ओम प्रकाश धनखड़ को केंद्रीय पर्यवेक्षक बनाया गया था.

दिल्ली में 27 साल बाद बीजेपी की सरकार

दिल्ली में 27 साल के बाद बीजेपी की सरकार बनने जा रही है. विधानसभा चुनाव 2025 में बीजेपी ने धमाकेदार जीत दर्ज की. बीजेपी ने 48 सीटों पर कब्जा जमाया, जबकि आम आदमी पार्टी को केवल 22 सीटों से ही संतोष करना पड़ा. कांग्रेस को इस बार भी शून्य से काम चलाना पड़ा.

यह भी पढ़ें: बिहार का ये नेता चुनेगा दिल्ली का अगला CM, मोदी सरकार में रखता है दबदबा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >