Delhi MMS Case: स्केच कलाकार आपत्तिजनक तस्वीर करता था Social Media पर पोस्ट, साइबर सेल ने किया गिरफ्तार

Delhi MMS Case: दिल्ली की साइबर पुलिस की एक टीम ने एक स्केच कलाकार को गिरफ्तार किया है. कलाकार पर आरोप है कि यह अपने दोस्त का न्यूड फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट करता था. फिलहाल साइबर सेल उससे पूछताछ कर रही है.

Delhi MMS Case: दिल्ली की साइबर पुलिस की एक टीम ने एक स्केच कलाकार को अपने दोस्त की न्यूड तस्वीरें सोशल मीडिया पर अपलोड करने के आरोप में गिरफ्तार किया है. आरोप है कि यह शख्स अपने दोस्त की बिना कपड़ो की तस्वीर बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया था. बहरहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. अब उससे पूछताछ की जा रही है.

मोहाली के यूनिवर्सिटी एमएमएस कांड: गौरतलब है कि देश में इन दिनों एमएमएस कांड के कई मामले सामने आ रहे हैं. बीते दो-तीन दिन पहले पंजाब की चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के गर्ल्स हॉस्टल में वीडियो बनाने और उस वीडियो को लीक करने का मामला सामने आया था. हालांकि इस मामले में पुलिस ने आरोपी लड़की के साथ उसके दो साथियों को भी गिरफ्तार कर लिया है. मामले में उनसे पूछताछ की जा रही है.

पूछताछ में सामने आये कई राज: वहीं, गिरफ्तार आरोपियों से जब पुलिस ने पूछताछ की तो कई अहम राज निकलकर सामने आये. पुलिस सूत्रों और मीडिया रिपोर्ट से जो बात सामने आयी है उसके मुताबिक दोनों आरोपी युवक वीडियो बनाने वाली लड़की को ब्लैकमेल कर रहे थे. बताया जा रहा है कि दोनों युवक आरोपी युवती को उसकी वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहे थे. फिलहाल तीनों आरोपी 7 दिनों की पुलिस रिमांड में हैं.

कैंटीन कर्मचारी करता था लड़कियों का वीडियो रिकॉर्ड: वहीं, आईआईटी बॉम्बे (IIT Bombay) में भी एक ऐसी ही साजिश को बेनकाब किया गया है. दरअसल, आईआईटी बॉम्बे में एक कैंटीन कर्मचारी को वीडियो रिकॉर्ड करने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया है. बताया गया कि छात्रा जब शौचालय में गई थी, उसी समय वीडियो रिकॉर्ड करने की कोशिश की गई. 

Also Read: हरियाणा के गुरुग्राम में सड़कें बनीं तालाब, दिल्ली में भी झमाझम बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया ये अलर्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >