MCD Exit Poll 2022: AAP को दिल्ली एमसीडी चुनाव में बढ़त, 149 से 171 सीटें मिलने की उम्मीद- एग्जिट पोल

Delhi MCD Exit Poll 2022 in Hindi: इंडिया टूडे ग्रुप एक्सिस माय इंडिया एक्जिट पोल के अनुसार एमजीडी चुनाव में आम आदमी पार्टी की बड़ी जीत हो रही है. चुनाव में AAP को 149 से 171 सीटें मिल रही है.

MCD Exit Poll 2022: इंडिया टूडे ग्रुप एक्सिस माय इंडिया एक्जिट पोल के अनुसार एमजीडी चुनाव में आम आदमी पार्टी की बड़ी जीत हो रही है. आंकड़ों के मुताबिक, आप को चुनाव में 149 से 171 सीटें मिल रही है. वहीं, बीजेपी दूसरे नंबर पर है. बीजेपी को चुनाव में 69 से 91 सीटों पर जीत मिल रही है. जबकि, कांग्रेस के खाते में 03 से 07 सीटें आ रही है. वहीं, 05 से 09 सीटों पर अन्य जीत दर्ज कर रहे हैं.

50 फीसदी हुई थी वोटिंग: दिल्ली एमसीडी चुनाव के नतीजे दो दिन बाद आने हैं. लेकिन एग्जिट पोल के हिसाब से किसकी सरकार बनेगी इसपर सबकी निगाहें टिकी है. गौरतलब है कि दिल्ली एमसीडी चुनाव में बीते रविवार को वोटिंग हुई. दिल्ली की जनता ने एमसीडी चुनाव में 50 फीसदी के लगभग वोटिंग किया. इस बार चुनाव में बीजेपी, आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिला है.

इंडिया टुडे-एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट बोल के मुताबिक, एमसीडी चुनाव में बीजेपी को 35 फीसदी वोट मिलने का अनुमान है, जबकि, आम आदमी पार्टी को 43 फीसदी वोट, और कांग्रेस को महज 10 फीसदी वोट मिल रहे हैं. गौरतलब है कि दिल्ली एमसीडी में बीते 15 सालों से बीजेपी का कब्जा रहा है. 2007 से बीजेपी लगातार चुनाव जीतती आ रही है. लेकिन इस बार आम आदमी पार्टी से उसे कड़ी टक्कर मिल रही है. एग्जिट पोल के आंकड़ों में आप को जोरदार बढ़त मिली है.

इंडिया टुडे-एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल के मुताबिक, पूर्वांचली के 43 फीसदी वोटर आप को वोट देते नजर आ रहे हैं. जबकि, 37 फीसदी वोटरों ने बीजेपी को पसंद किया. 8 फीसदी कांग्रेस को और 12 फीसदी वोटरों ने अन्य को वोट देते नजर आ रहे हैं. जातिगत वोटरों की बात करें तो, इंडिया टुडे-एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल के मुताबिक 48 फीसदी पंजाबी ने आप को वोट दिया. वहीं, 24 फीसदी ने बीजेपी को वोट दिया. 8 फीसदी कांग्रेस और 10 फीसदी अन्य को वोट देते नजर आ रहे हैं.

वहीं, दिल्लीवासी के 42 फीसदी लोगों ने आप पर भरोसा जताया है. जबकि, 34 फीसदी लोगों ने बीजेपी को पसंद किया है. वहीं, 11 फीसदी कांग्रेस और अन्य को 13 फीसदी लोगों ने पसंद किया. बंगाली समुदाय में भी आप को बढ़त है. 41 फीसदी बंगाली समुदाय के लोगों ने आप को पसंद किया है. जबकि बीजेपी को 8 फीसदी लोगों ने और कांग्रेस और 9 फीसदी. दक्षिण भारतीय में से 58 फीसदी वोटर आप के पक्ष में दिखे. 23 फीसदी बीजेपी को, 9 फीसदी कांग्रेस और 10 फीसदी अन्य को.

Disclaimer: उपरोक्त आंकड़े इंडिया टूडे ग्रुप एक्सिस माय इंडिया एक्जिट पोल से लिए गये हैं, प्रभात खबर. कॉम इसकी पुष्टी नहीं करता.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >