Delhi MCD Election: एमसीडी चुनाव में AAP का बेड़ा पार लगाएंगे ये 30 स्टार प्रचारक जानिए कौन-कौन हैं शामिल

Delhi MCD Election 2022: एमसीडी चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी ने आज यानी शुक्रवार को अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है. आम आदमी पार्टी ने 30 प्रचारकों की सूची जारी की है. आप की ओर से जारी लिस्ट में पहले नंबर पर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल का नाम है.

Delhi MCD Election 2022: दिल्ली नगर निगम चुनाव (Delhi MCD Election 2022) को लेकर राजनीतिक दल अब रेस में आने लगे हैं. चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी ने आज यानी शुक्रवार को अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है. आम आदमी पार्टी ने 30 प्रचारकों की सूची जारी की है. आप की ओर से जारी लिस्ट में पहले नंबर पर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल का नाम है. वहीं दूसरे नंबर पर डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया हैं. जबकि, पंजाब के सीएम भगवंत मान को भी स्टार प्रचारकों में रखा गया है.

AAP ने जारी किया घोषणापत्र: स्टार प्रचारकों की लिस्ट से पहले आम आदमी पार्टी ने एमसीडी चुनाव के लिए घोषणापत्र जारी किया था.  दिल्ली के सीएम और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने ‘आप’ का घोषणापत्र जारी किया. अरविंद केजरीवाल ने आम आदमी पार्टी मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एमसीडी के लिए दस गारंटी दी हैं. अपने चुनावी घोषणापत्र में आम आदमी पार्टी ने दस गारंटी का जिक्र किया है. आम की 10 गारंटियां इस प्रकार हैं.

  • कूड़े के पहला को खत्म कर साफ और सुंदर दिल्ली बनाएंगे.

  • वसूली बंदी की जाएगी और भ्रष्टाचार मुक्त दिल्ली बनाएंगे.

  • पार्किंग की समस्या से दिल्ली वालों को मुक्ति दिलाएंगे.

  • आवारा जानवरों की समस्या का समाधान करेंगे.

  • बेहतर और सुंदर सड़क, गलियों की मरम्मत की जाएगी.

  • नगर निगम में भी वर्ल्ड क्लास शिक्षा और स्वास्थ्य मॉडल

  • पार्कों का कायाकल्प, दिल्ली बनेगी पार्कों की नगरी

  • हर कर्मचारी को टाइम पर वेतन मिलेगा

  • व्यापारियों को उनकी समस्याओं से निजात

  • रेहड़ी-पटरी वालों के लिए वेंडिंग जोन, रिश्वतखोरी से मुक्ति

वादों को पूरा करती है आम आदमी पार्टी- केजरीवाल: दिल्ली के सीएम और आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि AAP हमेशा से अपने वादों को पूरा करती है. उन्होंने दावा किया कि आगामी नगर निगम चुनाव में भाजपा 20 से ज्यादा सीटें नहीं जीतेगी. उन्होंने कहा कि हम गारंटी देते हैं कि हम एक सरल ऑनलाइन प्रक्रिया निर्माण मानचित्र अनुमोदन की शुरुआत करके निगम को भ्रष्टाचार मुक्त बनाएंगे.

बीजेपी पर साधा निशाना: इस दौरान आम आदमी पार्टी नेता अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी पर भी जमकर निशाना साधा. सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी गुजरात और निगम दोनों चुनाव जीतेगी. उन्होंने कहा बीजेपी एमसीडी चुनाव में 20 से ज्यादा सीटें नहीं जीतेगी. बीजेपी ने पिछले 15 साल से लोगों के साथ धोखा किया है.

भाषा इनपुट के साथ

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >