Delhi Mayor Election: बीजेपी और 'आप' फिर आमने-सामने, शैली ओबेरॉय को टक्कर देंगी शिखा राय

Delhi Mayor Election: दिल्ली मेयर चुनाव में बीजेपी ने शिखा राय को बतौर महापौर उम्मीदवार खड़ा किया है. दिल्ली की वर्तमान मेयर डॉक्टर शैली ओबेरॉय का कार्यकाल 31 मार्च को ही खत्म हो चुका है. लेकिन चुनाव होने तक वो मेयर का कार्यभार संभाल रही हैं.

Delhi Mayor Election: दिल्ली एमसीडी चुनाव के लिए बीजेपी ने भी अपने उम्मीदवार उतार दिए हैं. बीजेपी ने शिखा राय को बतौर महापौर उम्मीदवार खड़ा किया है. वहीं, उपमहापौर पद के लिए पार्टी ने सोनी पांडे को मैदान में उतराने का फैसला लिया है. दोनों कल यानी मंगलवार को नामांकन दाखिल करने के आखिरी दिन अपना पर्चा भरा. दिल्ली एमसीडी में मेयर और डिप्टी मेयर पद का चुनाव 26 अप्रैल को होगा. इससे पहले AAP की शैली ओबेरॉय और अली मोहम्मद इकबाल ने महापौर और उपमहापौर पदों के लिए सोमवार को ही अपना नामांकन दाखिल किया था.

खत्म हो चुका है दिल्ली की मेयर का कार्यकाल: गौरतलब है कि दिल्ली की वर्तमान मेयर डॉक्टर शैली ओबेरॉय का कार्यकाल 31 मार्च को ही खत्म हो चुका है. दिल्ली सरकार के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने इशपर कहा था कि फिर से चुनाव होने तक शैली ओबेराय मेयर का कार्यभार संभाली रहेंगी. बता दें, पिछले साल यानी 2022 के दिसंबर महीने में एमसीडी चुनाव हुए थे. उस चुनाव में आम आदमी पार्टी ने जीत दर्ज की थी. मेयर पद के चुनाव में बीजेपी से तनातनी और हंगामे के बाद दिल्ली की मेयर पद के लिए शैली ओबेरॉय को चुना गया था और डिप्टी मेयर आले मोहम्मद इकबाल बने थे.

कौन हैं शिखा राय: वहीं, दिल्ली की मेयर और आम आदमी पार्टी प्रत्याशी शैली ओबेरॉय को बीजेपी की शिखा राय टक्कर दे रही हैं. बता दें, शिखा राय ग्रेटर कैलाश-प्रथम वार्ड से पार्षद हैं. बीजेपी ने उन्हें अपना प्रत्याशी बनाया है. मेयर चुनाव को लेकर एमसीडी ने कल यानी मंगलवार को जारी अपने बयान में कहा कि महापौर और उपमहापौर पद के लिए दो-दो नामांकन पत्र सचिव कार्यालय को प्राप्त हुए हैं. इससे पहले शैली ओबेरॉय ने फरवरी में हुए एमसीडी मेयर चुनाव में बीजेपी की रेखा गुप्ता को हराया था.

किसके पास कितनी सीट: आम आदमी पार्टी ने बीजेपी के 15 सालों से जीत के रिकॉर्ड को तोड़कर  दिसंबर में हुए चुनाव में जीत दर्ज की थी. 2022 में हुए एमसीडी चुनाव में आम आदमी पार्टी को 250 सीटों में से 134 पर जीत मिली थी. वहीं बीजेपी के हिस्से 104 सीटें आयी थीं.  चुनाव में कांग्रेस को 9 और अन्य को 3 सीटें मिली थी. 

Also Read: Weather Updates: 9 राज्यों में हीट वेव का अलर्ट, पारा जा सकता है 45 के पार, स्कूल-कॉलेज बंद

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >