Delhi Murder Case: दिल्ली में दिल दहला देने वाली वारदात, लिव इन पार्टनर की हत्या कर शव को अलमारी में छिपाया

Delhi Murder Case: दिल्ली से दिल दहला देने वाली हत्या की खबर सामने आई है. एक सनकी प्रेमी ने लिव इन पार्टनर को मौत के घाट उतार दिया और उसके शव को अलमारी में छिपाकर कई दिनों तक रखा. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

Delhi Murder Case: दिल्ली पुलिस ने ‘लिव-इन’ साथी की हत्या करने और द्वारका के एक मकान में एक अलमारी में उसका शव छिपाने के आरोप में सोमवार को एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया. अधिकारियों ने बताया कि आरोपी विपल टेलर को राजस्थान से गिरफ्तार किया गया और उसे दिल्ली वापस लाया गया.

घटना 4 अप्रैल की

पुलिस ने बताया, यह मामला चार अप्रैल को सामने आया. एक दिन पहले ही पीड़िता के पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज करायी कि वह कुछ दिन से अपनी 26 वर्षीय बेटी से संपर्क नहीं कर पा रहे हैं. पुलिस को महिला का शव एक अलमारी में मिला था. उसके पिता ने आरोप लगाया कि उसके ‘लिव-इन’ साथी ने उसकी हत्या की है.

आरोपी विपुल टेलर पर पहले से 10 और मामले

दिल्ली पुलिस ने आरोपी विपुल टेलर को गिरफ्तार करने के बाद लंबी पूछताछ की. जिसके बाद पुलिस ने बताया, मृतक का शव एक अलमारी के अंदर मिला, जिसकी पहचान रुखसार उर्फ रिया के रूप में हुई. पूछताछ करने पर पता चला कि मृतिका अपने दोस्त विपुल टेलर के साथ रहती थी. आरोपी एक कुख्यात अपराधी है जो पहले हत्या के प्रयास और एनडीपीएस अधिनियम के उल्लंघन सहित 10 मामलों में शामिल था.

शादी का दबाव बनाने पर प्रेमिका की हत्या की

पुलिस ने बताया, आरोपी विपुल टेलर ने अपनी ‘लिव-इन’ पार्टनर की हत्या केवल इसलिए की, क्योंकि वह शादी के लिए लगातार दबाव बना रही थी.

लड़की के शव पर घाव और गला घोंटने के स्पष्ट निशान पाए गए

पुलिस ने बताया, शव स्लाइडिंग दरवाजों वाली एक बड़ी अलमारी के अंदर बैठी हुई अवस्था में पाया गया. उसके शरीर पर घाव और गला घोंटने के निशान स्पष्ट थे, जो प्रतिरोध का संकेत दे रहे थे.

Also Read: रोहतास में ट्रांसफार्मर की चिंगारी से झोपड़ी में लगी आग, एक ही परिवार के 7 लोगों की मौत

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >