Samriddhi Scheme: दिल्ली में समृद्धि योजना की शुरुआत, जानें क्या है और कैसे उठा सकते हैं लाभ

दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने कहा कि समृद्धि 2022-23 दिल्ली नगर निगम की एक जन-हितैषी पहल है जो निवासियों को एक बड़ी राहत प्रदान करेगी और संपत्ति के मालिकों को लंबित विवादों और संबंधित उत्पीड़न से छुटकारा पाने में मदद करेगी.

दिल्ली नगर निगम चुनाव से पहले दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने लोगों को दिवाली तोहफा दिया है. एलजी ने एकमुश्त संपत्ति कर माफी योजना समृद्धि 2022-23 की शुरुआत मंगलवार को की. लॉन्च करने के साथ ही उन्होंने लोगों से सक्रिय रूप से इस योजना से लाभ उठाने की अपील की.

केवल पांच महीने चलेगी समृद्धि योजना

दिल्ली में समृद्धि योजना केवल पांच महीने तक चलेगी. जो 26 अक्टूबर से शुरू होगी और अगले साल 2023, 31 मार्च तक चलेगी. इसमें कोई भी विस्तार नहीं किया गया है. एमनेस्टी योजना में आवासीय संपत्तियों के लिए वन प्लस फाइव और गैर-आवासीय संपत्तियों के लिए वन प्लस सिक्स शामिल है.

Also Read: ‘LG साहिब मुझे जितना डांटते हैं, उतना तो मेरी पत्नी भी नहीं डांटती’, अरविंद केजरीवाल का उपराज्यपाल पर तंज

समृद्धि योजना से इन्हें होगा लाभ

दिल्ली में शुरू समृद्धि योजना से अधिकृत और नियमित कॉलोनियों में रहने वाले लोगों को लाभ होगा. इनके लिए यह एक अद्वितीय और व्यापक एकमुश्त संपत्ति कर माफी योजना है. वन प्लस फाइव योजना के तहत आवासीय संपत्तियों के करदाताओं को मौजूदा वित्तीय वर्ष और पिछले पांच साल के संपत्ति कर की मूल राशि का भुगतान करना होगा. लेकिन उसमें ब्याज नहीं देना होगा. 2017 से पहले के कर पर कोई राशि देय नहीं होगी और जुर्माना भी नहीं लगेगा. वहीं, वन प्लस सिक्स योजना के तहत वाणिज्यिक संपत्तियों के लिए संपत्ति मालिक पिछले छह वर्षों की मूल राशि का भुगतान कर सकते हैं और जुर्माना तथा ब्याज समेत पिछले लंबित बकाये पर छूट प्राप्त कर सकते हैं.

योजना की शुरुआत करने के साथ क्या बोले एलजी

दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने कहा कि समृद्धि 2022-23 दिल्ली नगर निगम की एक जन-हितैषी पहल है जो निवासियों को एक बड़ी राहत प्रदान करेगी और संपत्ति के मालिकों को लंबित विवादों और संबंधित उत्पीड़न से छुटकारा पाने में मदद करेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >