Liquor Policy Case: मनीष सिसोदिया को फिर झटका, राउज एवेन्यू कोर्ट ने 14 दिनों के लिए बढ़ाई न्यायिक हिरासत

Liquor Policy Case: आम आदमी पार्टी नेता और दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को राउज एवेन्यू कोर्ट से राहत नहीं मिली है. राउज एवेन्यू कोर्ट ने उनकी न्यायिक हिरासत 23 मई तक के लिए बढ़ा दिया है. दिल्ली एक्साइज पॉलिसी मामले में सिसोदिया को ईडी ने गिरफ्तार किया है.

Liquor Policy Case: एक्साइज पॉलिसी मामले दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट की ओर से आम आदमी पार्टी नेता और दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia) को राहत नहीं मिली है.  राउज एवेन्यू कोर्ट ने मनीष सिसोदिया की न्यायिक हिरासत को 23 मई तक के लिए बढ़ा दी है. बता दें ईडी की ओर से मनीष सिसोदिया को न्यायिक हिरासत की अवधि के खत्म होने पर राउज एवेन्यू कोर्ट लाया गया था, जहां कोर्ट ने उनकी न्यायिक हिरासत अवधि को 23 मई तक के लिए बढ़ा दिया.

हम करते रहेंगे काम: वहीं, राउज एवेन्यू कोर्ट की ओर से न्यायिक हिरासत बढ़ाये जाने पर दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने कहा है कि हम पटपड़गंज में काम करते रहेंगे, बीजेपी वाले कितनी भी कोशिश कर लें कोई काम नहीं रुकेगा. गौरतलब है कि दिल्ली आबकारी मामले में ईडी ने भी मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार किया है.

इधर, बीजेपी ने सोमवार को आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी के नेता दिल्ली आबकारी नीति मामले में निचली अदालत के एक जमानत आदेश को न्यायपालिका को प्रभावित करने और लोगों को गुमराह करने के प्रयास के तौर पर पेश कर रहे हैं. भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए आरोप लगाया कि आप नेता अदालत के छह मई के जमानत आदेश के कुछ हिस्सों का इस्तेमाल कर झूठ फैलाने के लिए संवाददाता सम्मेलन कर रहे हैं, क्योंकि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल डरे हुए हैं और मामले में उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी के बाद से अपने भाग्य को लेकर चिंतित हैं.

झठ कह रहे हैं AAP प्रवक्ता- गौरव भाटिया: गौरव भाटिया ने आरोप लगाया कि अदालत का जमानत आदेश उसका फैसला नहीं है. फिर भी, आम आदमी पार्टी के सभी प्रवक्ता झूठ बोल रहे हैं और यह कहने के लिए जमानत आदेश का उपयोग कर रहे हैं कि अदालत ने कहा कि मामले में किसी भी घोटाले का कोई सबूत नहीं था. उन्होंने बताया कि अदालत ने छह मई के आदेश में मामले में सह आरोपी राजेश जोशी और गौतम मल्होत्रा को जमानत दे दी और उन्हें बरी नहीं किया. उन्होंने कहा जब इस तरह की प्रेस कॉन्फ्रेंस हो रही है तो दिल्ली उच्च न्यायालय को इसका संज्ञान लेना चाहिए. यह केवल न्यायपालिका को प्रभावित करने और जनता को गुमराह करने के लिए किया जा रहा है. यह अदालत की अवमानना का मामला है.

डरे हुए हैं अरविंद करेजरावाल: भाजपा प्रवक्ता ने आप के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल पर भी निशाना साधा और आरोप लगाया कि वह भ्रष्टाचार मिटाने के वादे के साथ राजनीति में आए थे, लेकिन खुद भ्रष्टाचार के पर्याय बन गए हैं. उन्होंने कहा, केजरीवाल भ्रष्टाचार के पर्याय हैं… वह कट्टर बेईमान और शराब घोटाले के सरगना हैं. उन्होंने कहा कि आप नेता संवाददाता सम्मेलन कर रहे हैं और अदालत के जमानत आदेशों का इस्तेमाल झूठ फैलाने और लोगों को गुमराह करने के लिए कर रहे हैं, क्योंकि इस मामले में उपमुख्यमंत्री सिसोदिया की गिरफ्तारी के बाद से केजरीवाल अपने भाग्य को लेकर बहुत डरे हुए और चिंतित हैं.

भाषा इनपुट से साभार

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >