1 सितंबर से खाते में आएंगे ₹2,500, किन महिलाओं को मिलेगा पैसा? जानें दिल्ली लक्ष्मी योजना की पूरी डिटेल

दिल्ली लक्ष्मी योजना के तहत पात्र महिलाओं के बैंक खातों में 1 सितंबर 2026 से हर महीने 2,500 रुपए की आर्थिक सहायता मिलनी शुरू हो जाएगी. जानें इस योजना के लिए कौन पात्र है और क्या हैं इसकी मुख्य शर्तें.

दिल्ली लक्ष्मी योजना के तहत पात्र महिलाओं के बैंक खातों में 1 सितंबर 2026 से हर महीने 2,500 रुपए की आर्थिक सहायता पहुंचनी शुरू होगी. 26 अगस्त को मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने योजना को औपचारिक रूप से लॉन्च किया और सत्यापित लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र दिए.

करीब 10 लाख महिलाएं करा चुकी है रजिस्ट्रेशन

योजना को लेकर महिलाओं में काफी दिलचस्पी देखने को मिली है. दिल्ली सरकार के मुताबिक 26 अगस्त तक 9.22 लाख से ज्यादा महिलाएं रजिस्ट्रेशन करा चुकी थीं. इससे पहले 25 अगस्त तक 9,13,495 रजिस्ट्रेशन और 6,52,223 पूरे आवेदन दर्ज किए गए थे.

ये भी पढ़ें: शक्ति योजना के तहत परिवहन निगमों का 5,650 करोड़ रुपये का बकाया भुगतान: महाराष्ट्र सरकार कब तक करेगी!

किन महिलाओं को मिलेगा ₹2,500?

योजना के आधिकारिक पोर्टल के अनुसार, आवेदक महिला की उम्र 21 से 60 साल के बीच होनी चाहिए और वह परिवार की सबसे बड़ी महिला सदस्य होनी चाहिए. परिवार की सालाना आय ₹2.50 लाख से ज्यादा नहीं होनी चाहिए.

इसके अलावा आवेदक या उसके पति या माता-पिता में से किसी एक का कम से कम 10 साल से दिल्ली का निवासी होना जरूरी है. वहीं, महिला का दिल्ली का पंजीकृत मतदाता होना भी अनिवार्य है.

ये भी पढ़ें: सुभद्रा योजना: 1.03 करोड़ महिलाओं के खाते में पहुंची 5163 करोड़ से अधिक राशि

बिजली खपत भी पात्रता का है हिस्सा

इसके साथ परिवार की पिछले 12 महीनों की बिजली खपत 2,400 यूनिट से अधिक नहीं होनी चाहिए. वहीं, सरकारी कर्मचारी, आयकरदाता/GST फाइलर और केंद्र या राज्य सरकार से पेंशन पाने वाली महिलाएं योजना की पात्र नहीं हैं.

सिर्फ आवेदन करने से नहीं मिलेगा पैसा

सबसे जरूरी बात ये है कि सिर्फ रजिस्ट्रेशन या आवेदन करने से ₹2,500 मिलना तय नहीं है. पात्रता की जांच और जरूरी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद ही लाभ मिलेगा.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By दीपक कुमार गुप्ता

दीपक कुमार गुप्ता 'प्रभात खबर डिजिटल' में कंटेंट राइटर हैं. इससे पहले वे 'ईटीवी भारत' में करीब ढाई साल तक कार्यरत रहे. इन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. 2021 से वे पत्रकारिता से जुड़े हैं और इस दौरान 'न्यूज प्लस', 'अंतर्कथा विजन न्यूज' और 'पब्लिक ऐप' के साथ भी काम कर चुके हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >