कोरोना पॉजिटिव दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन की तबीयत बिगड़ी, ऑक्सीजन सपोर्ट पर, अमित शाह ने स्वस्थ होने की कामना की

Delhi Health Minister Satyendar Jain who has tested positive for COVID19 put on oxygen support : दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन को आक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है. उन्हें फेफड़े में इंफेक्शन के बाद सांस लेने में परेशानी हो रही थी. यह जानकारी दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री के कार्यालय की तरफ से जारी की गयी है.

नयी दिल्ली : दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन को आक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है. उन्हें फेफड़े में इंफेक्शन के बाद सांस लेने में परेशानी हो रही थी. यह जानकारी दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री के कार्यालय की तरफ से जारी की गयी है. जानकारी के अनुसार सत्येंद्र जैन की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें मैक्स अस्पताल शिफ्ट कर दिया गया है, ऐसी सूचना भी आ रही है कि उनका इलाज प्लाज्मा थेरेपी से किया जायेगा.

गौरतलब है कि सत्येंद्र जैन को बुखार और सांस लेने में परेशानी के बाद मंगलवार को दिल्ली के राजीव गांधी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. जहां उनका पहली बार हुआ कोरोना टेस्ट निगेटिव आया था, लेकिन वे अस्पताल में ही भरती थी. जब दोबारा उनका कोरोना टेस्ट हुआ तो सत्येंद्र जैन पॉजिटिव पाये गये. सत्येंद्र जैन की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें मैक्स अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया है. गृहमंत्री अमित शाह ने ट्‌वीट कर सत्येंद्र जैन के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है.

आज उनकी तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें आक्सीजन पर रखा गया है. गौरतलब है कि रविवार को गृहमंत्री अमित शाह ने दिल्ली में कोरोना वायरस की बिगड़ती स्थिति पर बैठक बुलायी थी, जिसमें सत्येंद्र जैन सहित कई बड़े नेता शामिल हुए थे. दिल्ली में कोरोना वायरस के संक्रमण की स्थिति लगातार बिगड़ रही है. अभी दिल्ली में 49 हजार से अधिक लोग कोरोना संक्रमित हैं और 1969 लोगों की मौत हो चुकी है.

Also Read: जम्मू-कश्मीर में जारी मुठभेड़ में आठ आतंकी ढेर, डीजीपी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, इस साल मारे गये 120 आतंकवादी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajneesh anand

रजनीश आनंद प्रभात खबर में सीनियर चीफ कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में 25 वर्षों से अधिक का अनुभव रखती हैं.फिलहाल वे प्रभात खबर के ओरिजिनल, नेशनल, इंटरनेशनल और खेल कैटेगरी के लिए राइटिंग का काम करती हैं. उनकी पहचान फैक्ट बेस्ट रिपोर्टिंग, रिसर्च बेस्ड स्टोरी और एक्सप्लेनर लेखन के लिए है.

राजनीति, सामाजिक सरोकार, ग्रामीण विकास, महिला मुद्दों, इतिहास, खेल, जनजातीय समाज और सार्वजनिक नीतियों से जुड़े विषयों पर उनकी विशेष रुचि रही है. वैसे मुद्दे जो समाज के हाशिये पर मौजूद समुदायों और आम लोगों के जीवन को प्रभावित करते हैं, लेकिन मुख्यधारा की बहस में अपेक्षाकृत कम जगह पाते हैं, ऐसे विषयों पर भी लेखन में रुचि रखती हैं.

रजनीश आनंद कई प्रतिष्ठित पत्रकारिता फेलोशिप से जुड़ी रही हैं. इन्क्लूसिव मीडिया–यूएनडीपी फेलोशिप के तहत उन्होंने झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) जिले में माहवारी स्वच्छता और किशोरियों एवं महिलाओं के स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों पर अध्ययन एवं रिपोर्टिंग की. झारखंड सरकार मीडिया फेलोशिप के दौरान महिला सशक्तिकरण, सरकारी योजनाओं के प्रभाव और सामाजिक बदलाव के विभिन्न आयामों पर काम किया. इसके अलावा सेव द चिल्ड्रन फेलोशिप के तहत बच्चों के अधिकार, शिक्षा, सुरक्षा और बाल कल्याण से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग की है.

आदिवासी समाज, विशेषकर मुंडा जनजाति के इतिहास, संस्कृति और समकालीन चुनौतियों पर उनका काम उल्लेखनीय माना जाता है. उन्होंने भूमि, पहचान, परंपरा, सामाजिक बदलाव और आदिवासी समुदायों के अधिकारों से जुड़े विषयों पर व्यापक फील्ड रिपोर्टिंग की है.हाल के वर्षों में उन्होंने झारखंड में ऊर्जा संक्रमण (Energy Transition) और जस्ट ट्रांजिशन की अवधारणा पर भी काम किया है. विशेष रूप से कोयला आधारित अर्थव्यवस्था वाले क्षेत्रों में रोजगार, आजीविका और सामाजिक प्रभावों से जुड़ी चुनौतियों पर उनकी रिपोर्टिंग ने महत्वपूर्ण सवाल उठाए हैं.

रजनीश आनंद झारखंड की राजधानी रांची में रहती हैं और इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक हैं. उन्होंने वर्ष 2000 में पत्रकारिता की शुरुआत झारखंड जागरण दैनिक से की. इसके बाद प्रभात खबर, हिंदुस्तान, रांची एक्सप्रेस और दैनिक जागरण सहित कई प्रमुख समाचार संस्थानों के लिए रिपोर्टिंग और स्वतंत्र लेखन किया. प्रिंट मीडिया के दैनिक, साप्ताहिक, पाक्षिक और सांध्य प्रकाशनों में काम करने के साथ-साथ वे वर्ष 2012 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >