Delhi Elections 2025: कांग्रेस ने 'जीवन रक्षा योजना' का किया वादा, 25 लाख रुपये तक फ्री ट्रीटमेंट

Delhi Elections 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए कांग्रेस ने पूरी तरह से कमर कस ली है. पार्टी ने बुधवार को जीवन रक्षा योजना लाने का वादा किया. जिसमें लोगों को फ्री ट्रीटमेंट दी जाएगी.

Delhi Elections 2025: कांग्रेस ने दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले 25 लाख रुपये का स्वास्थ्य कवर देने वाली ‘जीवन रक्षा योजना’ का प्रस्ताव रखा. राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने इसे पेश किया. इस दौरान पोस्टर जारी किया गया, जिसमें योजना के नाम के साथ लिखा है, “25 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य कवच.”
कांग्रेस की जीवन रक्षा योजना पर राजस्थान के पूर्व सीएम और कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने कहा, “राजस्थान की स्वास्थ्य बीमा योजना बहुत सफल रही है और दिल्ली में भी हम ऐसा ही करेंगे. इससे सभी को लाभ मिलता है जबकि आयुष्मान भारत की अपनी सीमाएं हैं.” उन्होंने आगे कहा, “दिल्ली में अब स्थिति बदल गई है.

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 से जुड़ी और भी खबरें पढ़ने के लिए यहां करें क्लिक

दिल्ली में कांग्रेस के पक्ष में आएगा परिणाम : अशोक गहलोत

राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से जब पूछा गया कि अरविंद केजरीवाल कांग्रेस को दिल्ली चुनाव में रेस में ही नहीं मान रहे हैं, तो इसके जवाब में गहलोत ने कहा, इस बार माहौल बदला-बदला नजर आ रहा है. कांग्रेस बेहतर प्रचार कर रही है और इस बार नतीजे अलग होंगे.”

यह भी पढ़ें: Delhi Assembly Election: दिल्ली की सबसे हॉट सीटें, इन दिग्गज नेताओं के बीच कड़ा मुकाबला

यह भी पढ़ें: प्रियंका, आतिशी के बाद अब AAP पर ये क्या बोल गए रमेश बिधूड़ी, देखें वीडियो

यह भी पढ़ें: BJP: केजरीवाल का शीश महल भ्रष्टाचार का सबसे बड़ा सबूत

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >