Delhi Election Result: दिल्ली में टूट गया केजरी ‘वॉल’, AAP के टॉप ऑर्डर फेल, आतिशी विकेट बचाने में कामयाब

Delhi Election Result: दिल्ली चुनाव में आम आदमी पार्टी की करारी हार हुई और बीजेपी को शानदार जीत मिली है. पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पूर्व उपमुख्यमंत्री सिसोदिया, सहित AAP के दिग्गज नेताओं की हार हुई है.

Delhi Election Result: दिल्ली चुनाव में आम आदमी पार्टी का टॉप ऑर्डर पूरी तरह फेल साबित हुआ. अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया, सौरभ भारद्वाज सहित कई दिग्गज नेताओं को करारी हार का सामना करना पड़ा. हालांकि चुनावी मैदान में निर्वतमान सीएम आतिशी अपना विकेट बचाने में कामयाब रही. अबतक जो आंकड़े सामने आए हैं, उसके अनुसार बीजेपी 48 और आम आदमी पार्टी 22 सीट पर आगे चल रही है.

प्रवेश वर्मा से हार गए केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली सीट से बीजेपी के उम्मीदवार प्रवेश वर्मा से हार गए. प्रवेश वर्मा ने केजरीवाल को करीब 4089 वोटों से हराया.

तरविंदर सिंह मारवाह से हार गए सिसोदिया

दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को बीजेपी उम्मीदवार तरविंदर सिंह मारवाह से करारी हार का सामना करना पड़ा. तरविंदर सिंह मारवाह ने सिसोदिया को केवल 675 वोटों के अंतर से हराया. सिसोदिया को 38184 वोट मिले, तो बीजेपी उम्मीदवार को 38859 वोट मिले.

यह भी पढ़ें: Atishi Reaction Video: जीत के बाद भी दुखी नजर आईं आतिशी, कहा- बीजेपी के खिलाफ जंग जारी

ग्रेटर कैलाश से हार गए सौरभ भारद्वाज

ग्रेटर कैलाश विधानसभा सीट से आप नेता और निवर्तमान मंत्री सौरभ भारद्वाज को हार का सामना करना पड़ा है. उन्हें बीजेपी उम्मीदवार शिखा रॉय ने हराया. शिखा रॉय ने भारद्वाज को 3188 वोटों के अंतर से हराया. भारद्वाज को कुल 46406 वोट मिले, जबकि शिखा रॉय को 49594 मिले.

यह भी पढ़ें: Delhi Election Results : मोदी की गारंटी का तोप चला, बीजेपी ने किया दिल्ली फतह

मालवीय नगर सीट से हारे सोमनाथ भारती

मालवीय नगर सीट से आम आदमी पार्टी के नेता सोमनाथ भारती को हरारी हार का सामना करना पड़ा है. उन्हें बीजेपी के उम्मीदवार सतीश उपाध्याय ने 2131 वोटों के अंतर से हराया. सतीश उपाध्याय को कुल 39564 वोट मिले, तो सोमनाथ भारती को केवल 37433 वोट से संतोष करना पड़ा.

विकेट बचाने में कामयाब रहीं आतिशी

निवर्तमान सीएम आतिशी अपना सीट बचाने में कामयाब रही. आतिशी कालकाजी सीट से चुनाव लड़ी थीं. उन्होंने कड़े मुकाबले में बीजेपी के रमेश बिधूड़ी को 3521 वोटों के अंतर से हराया. आतिशी को कुल 52154 वोट मिले, जबकि बिधूड़ी को 48633 वोट से संतोष करना पड़ा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >