Delhi Election 2025: 'बीजेपी ने AAP विधायकों को दिया 15 करोड़ का ऑफर', संजय सिंह ने लगाया ऑपरेशन लोटस का आरोप

Delhi Election 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजे से पहले आम आदमी पार्टी ने बीजेपी पर जोरदार हमला किया है. आप ने बीजेपी पर पार्टी विधायकों को पैसे के ऑफर का आरोप लगाया है. आप नेता संजय सिंह ने इस दौरान दावा किया है कि बीजेपी दिल्ली चुनाव हार रही है.

Delhi Election 2025: चुनाव के नतीजों से पहले आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह ने बीजेपी पर बड़ा हमला किया है. उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी आप के विधायकों को 15-15 करोड़ रुपये देने का ऑफर कर रही है. 8 फरवरी से पहले ही बीजेपी ने हार मान ली है, और वो AAP के विधायकों को खरीदने की कोशिश में जुटी है. आप नेता ने दावा किया है कि बीजेपी ने दिल्ली में अपना ऑपरेशन लोटस अभियान शुरू कर दिया है. संजय सिंह ने कहा कि आने वाले समय में हम नाम और सबूत भी पेश करेंगे.

बीजेपी ने 15-15 करोड़ रुपये का दिया ऑफर- संजय सिंह

संजय सिंह ने कहा कि ” आम आदमी पार्टी के सात विधायकों को कुछ बीजेपी की ओर से फोन आए हैं, जिसमें आप नेताओं को पार्टी छोड़ने और बीजेपी में शामिल होने के लिए 15 करोड़ रुपये देने के ऑफर दिए गए हैं. संजय सिंह ने कहा कि हमने विधायकों से कहा है कि वे ऐसे ऑडियो कॉल को रिकॉर्ड करें और इसकी शिकायत करें.

गुप्त कैमरे से बनाएं वीडियो- संजय सिंह

संजय सिंह ने कहा कि हमने अपने सभी विधायकों से कह दिया है कि जितनी भी इस तरह की कॉल आए वो उसकी रिकॉर्डिंग कर लें. उन्होंने कहा कि अगर आपसे कोई मुलाकात करके रुपये का ऑफर करता है तो गुप्त कैमरे से उसका वीडियो बना लें. उन्होंने कहा कि हमने अपने विधायकों को सावधान कर दिया है. बीजेपी ने वोटों की गिनती से पहले ही अपनी हार स्वीकार कर ली है और देश के बाकी हिस्सों की तरह दिल्ली में भी बीजेपी ने पार्टियों को तोड़ने की राजनीति शुरू कर दी है.

दिल्ली विधानसभा चुनाव हार रही है बीजेपी- आप सांसद

आप सांसद संजय सिंह ने कहा कि दिल्ली चुनाव बीजेपी बुरी तरह हार रही है. जिस तरह से पार्टी हमारे नेताओं को पैसों का ऑफर दे रही है उससे साफ है कि बीजेपी ने हार मान ली है. दूसरा बीजेपी ने विधायकों की खरीद फरोख्त दिल्ली में भी शुरू कर दी है. उन्होंने हमारे नेताओं को ऑफर देना शुरू कर दिया है.

Also Read: Delhi Election 2025: पप्पू यादव ने दिल्ली चुनाव पर की भविष्यवाणी, बताया जीतने वाले उम्मीदवारों के नाम

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >