छठ महापर्व को लेकर दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार ने बिहार और यूपी के लोगों को बड़ा तोहफा दिया है. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में लाखों की संख्या में लोग छठ महापर्व को मनाते हैं. इसे देखते हुए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने 1100 घाटों के लिए 25 करोड़ रुपये आवंटित करने की घोषणा की है. बता दें कि, दिल्ली सहित देशभर में कोरोना महामारी के कारण छठ महापर्व पर ग्रहण लगा था, जिसके 2 साल बाद सरकार ने सभी पाबंदियों को हटाते हुए पर्व को धूमधाम से मनाने की बात कही है.
1100 घाटों पर मनाया जाएगा छठ
अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को डिजिटल मीडिया के माध्यम से जनता को संबोधित करते हुए कहा कि पहले तक सरकार 69 घाटों पर तैयारियों के लिए 2.5 करोड़ रुपये की निधि आवंटित करती थी, लेकिन अब यह बजट बढ़कर 25 करोड़ रुपये हो गया है और 1,100 घाटों पर छठ का पर्व मनाया जाएगा. उन्होंने कहा कि सरकार इन घाटों पर शौचालय, एम्बुलेंस, प्राथमिक उपचार और बिजली जैसी तैयारियां भी कर रही है. साथ ही सुरक्षा के भी खास इंतजाम किए जाएंगे और घाटों पर सीसीटीवी कैमरे के माध्यमे से नजर रखी जाएगी.
Also Read: Festival Special Train: बिहार-दिल्ली के बीच छठ पूजा के लिए एक और स्पेशल ट्रेन, जानें रूट व शेड्यूल…
घाटों पर नियमों का करना होगा पालन
मुख्यमंत्री केजरीवाल ने लोगों से न केवल अपने लिए, बल्कि देश को कोरोना वायरस महामारी के प्रकोप से राहत दिलाने के लिए छठी मैया से प्रार्थना करने का भी अनुरोध किया है. केजरीवाल ने कहा, संक्रमण की तीव्रता बेशक कम हो गई है, लेकिन महामारी अब भी बरकरार है. कृपया कोविड अनुकूल व्यवहार अपनाएं और मास्क पहनें. जुर्माना भले ही हटा दिया गया है, लेकिन कृपया नियमों का पालन करें.
Also Read: Chhath Puja Bhojpuri Geet: कांच ही बांस के बहंगिया… चैती छठ महापर्व पर सुनें ऐसे ही पॉपुलर पारंपरिक गीत
युमना नदी के किनारे मनाया जाएगा छठ
मालूम हो कि दिल्ली में बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश के लोग काम के सिलसिले में रहते हैं. इसलिए दिल्ली में छठ महापर्व को लेकर काफी उत्साह नजर आता हैं. यमुना नदी के किनारे बसे दिल्ली के घाटों पर छठ महापर्व को धूमधाम से मनाया जाता है.
(भाषा- इनपुट)
