दिल्ली में दो गुट में भिड़ंत के बाद युवक की पीट-पीटकर हत्या, तीन आरोपियों की हुई पहचान

सेंट्रल दिल्ली DCP श्वेता चौहान ने बताया, दो गुटों में आपस में झगड़ा हुआ जिसमें आलोक, नितेश और मोंटी एक गुट में थे और दूसरे गुट में उफीजा, अदनान और अब्बास तीन लोग थे. नितेश की शनिवार को अस्पताल में मौत हो गयी.

दिल्ली (delhi crime) में दो गुटों में हिंसक झड़प की खबर आ रही है. जिसमें बताया जा रहा है कि तीन लोगों ने एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी. इधर हत्या की खबर मिलने के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गयी. लोगों ने आरोपियों को गिरफ्तारी और उन्हें फांसी की सजा दिये जाने की मांग करने लगे.

हत्या के बाद तीनों आरोपी फरार

नितेश की हत्या करने वाले तीन लोगों की पहचान हो चुकी है. पुलिस आरोपियों की पहचान उफीजा, अदनान और अब्बास के रूप में की है. तीन फिलहाल फरार हैं. जिनकी तलाश की जा रही है.

Also Read: बरेली से मेल-एक्सप्रेस ट्रेन ढाई घंटे में कराएंगी दिल्ली और लखनऊ का सफर, जानें कब से…

पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया

सेंट्रल दिल्ली DCP श्वेता चौहान ने बताया, दो गुटों में आपस में झगड़ा हुआ जिसमें आलोक, नितेश और मोंटी एक गुट में थे और दूसरे गुट में उफीजा, अदनान और अब्बास तीन लोग थे. नितेश की शनिवार को अस्पताल में मौत हो गयी. डीसीपी ने बताया, हमने DD एंट्री कर मामला IPC की धारा 308 के तहत दर्ज किया था. हमने अब इसमें हत्या का मामला दर्ज किया है.

Also Read: Delhi Excise Policy: मनीष सिसोदिया को सीबीआई ने भेजा नोटिस, दिल्ली शराब घोटाला मामले में होगी पूछताछ

दो गुटों में भिड़ंत का मामला सांप्रदायिक नहीं

दिल्ली में दो गुटों में भिड़ंत की खबर को पुलिस ने सांप्रदायिक मामने से इनकार कर दिया है. DCP श्वेता चौहान ने बताया, यह दो पक्षों के बीच का मामला है और अब तक इसमें कोई सांप्रदायिक कारण सामने नहीं आया है. उफीजा, अदनान और अब्बास ने आलोक, नितेश और मोंटी को रोककर मारा. पुलिस ने बताया, नितेश और आलोक के ऊपर पहले से आपराधिक मामले दर्ज हैं.

Also Read: Delhi Birth Certificate: जन्म प्रमाणपत्र में 4 साल तक जोड़ा जा सकेगा बच्चे का नाम, एमसीडी की घोषणा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >