Delhi Cabinet Expansion: सीएम आतिशी ने किया कैबिनेट का विस्तार, रघुविंदर शोकीन बने मंत्री, दिल्ली एलजी ने दिलाई शपथ

Delhi Cabinet Expansion: दिल्ली में विधानसभा चुनाव की सुगबुगाहट के बीच दिल्ली की आतिशी सरकार ने कैबिनेट विस्तार किया है. सरकार ने नांगलोई जाट विधानसभा सीट से विधायक रघुविंदर शोकीन को मंत्री बनाया है. शोकीन को दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने राज निवास पर मंत्री पद की शपथ दिलाई.

Delhi Cabinet Expansion: दिल्ली विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच में आम आदमी पार्टी सरकार ने कैबिनेट का विस्तार किया है. नांगलोई जाट विधानसभा सीट से आप विधायक रघुविंदर शोकीन ने मंत्री पद की शपथ ली है. दिल्ली के एलजी विनय कुमार सक्सेना ने दिलाई शपथ. शपथ ग्रहण के वक्त दिल्ली की सीएम आतिशी भी मौजूद रहीं. शोकीन नांगलोई जाट से दो बार विधायक रह चुके हैं और इससे पहले वह दो बार पार्षद भी थे.

कौन हैं रघुविंदर शौकीन

रघुविंदर शौकीन आम आदमी पार्टी के कद्दावर नेताओं में से एक हैं. वो नांगलोई जाट से विधायक हैं. वह साल 2020 में दूसरी बार विधायक बने थे.रघुविंदर शौकीन मनीष सिसोदिया के काफी करीब माने जाते हैं. राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि गहलोत के जाने से हुए नुकसान की भरपाई करने के लिए आप ने शोकीन को मंत्री बनाया है.

कैलाश गहलोत

रघुवेंद्र शौकीन को कैलाश गहलोत के इस्तीफे के बाद आतिशी कैबिनेट में शामिल किया गया है. रघुवेंद्र शौकीन दिल्ली सरकार में कैलाश गहलोत की कमी को पूरा करेंगे.

रघुविंदर शौकीन ने दिया केजरीवाल और सीएम आतिशी को धन्यवाद

इधर, मंत्री पद की शपथ ग्रहण करने के बाद दिल्ली के मंत्री रघुविंदर शौकीन ने कहा कि वो अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और सीएम आतिशी को यह मौका देने के लिए तहे दिल से धन्यवाद देते हैं. इस दौरान उन्होंने कहा कि मुझे जो जिम्मेदारी दी गई है, मैं उस पर खरा उतरने की पूरी कोशिश करूंगा.

Also Read: Delhi Assembly Election 2025: आम आदमी पार्टी ने कसी कमर, जानिए कहां से चुनाव लड़ेंगे केजरीवाल और सीएम आतिशी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >