Delhi Assembly Election 2025: क्या है कांग्रेस की 5 गारंटियां? जानिए फ्री राशन किट में होंगे कौन-कौन से सामान

Delhi Assembly Election 2025: दिल्ली चुनाव को लेकर कांग्रेस ने लोगों के लिए अब तक पांच गारंटी की घोषणा की है. गुरुवार को पार्टी ने एक और गारंटी लॉन्च की. कांग्रेस ने इसे महंगाई मुक्ति योजना का नाम दिया है. इसके तहत दिल्ली के लोगों को 500 रुपए में गैस सिलेंडर और फ्री राशन किट देने की घोषणा की है.

Delhi Assembly Election 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए कांग्रेस ने तीन और गारंटियों का ऐलान किया है. कांग्रेस ने कहा है कि अगर वह सत्ता में आयी तो महंगाई मुक्ति योजना के तहत लोगों को महंगाई से मुक्ति दिलाएगी. कांग्रेस ने ऐलान किया है वो 500 रुपये में गैस सिलेंडर और राशन किट फ्री में देगी. राशन किट में 2 किलो चीनी, 1 लीटर तेल, 6 किलो दाल और 250 ग्राम चाय पत्ती मिलेगी. इसके अलावा फ्री बिजली योजना के तहत पार्टी ने 300 यूनिट बिजली फ्री देने का वादा किया है.

दिल्ली चुनाव के लिए कांग्रेस की अन्य गारंटी

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अब तक पांच गारंटियों का ऐलान किया है.

  • प्यारी दीदी योजना- कांग्रेस की इस योजना के तहत अगर दिल्ली में कांग्रेस की सरकार बनती है तो महिलाओं को लिए हर महीने 2500 रुपये दिया जाएगा.
  • जीवन रक्षा योजना- दिल्ली में कांग्रेस की सरकार बनती है तो लोगों को जीवन रक्षा योजना का लाभ मिलेगा. इसके तहत दिल्ली के लोगों के लिए 25 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज की घोषणा दी है.
  • युवा उड़ान योजना- इस योजना के तहत युवाओं को 8,500 रुपये हर महीने देने का वादा किया है. युवाओं को एक साल की अप्रेंटिसशिप भी मिलेगी.
  • महंगाई मुक्ति योजना- कांग्रेस ने कहा है कि अगर दिल्ली में पार्टी की सरकार बनती है तो महंगाई मुक्ति के लिए 500 रुपये में गैस सिलेंडर दिया जाएगा. इसके अलावा मुफ्त राशन किट भी दी जाएगा.
  • फ्री बिजली योजना- दिल्ली की जनता के लिए फ्री बिजली योजना के तहत 300 यूनिट बिजली फ्री देने की गारंटी दी गई है.

बीजेपी और AAP पर साधा निशाना

अपना घोषणाओं को लेकर कांग्रेस ने कहा कि अगर पार्टी सत्ता में आती है तो इन पांचों गारंटियों को लागू किया जाएगा. कांग्रेस नेताओं ने इस दौरान दिल्ली की पूर्व सीएम शीला दीक्षित के किए गए कामों को भी याद किया. कांग्रेस ने आम आदमी पार्टी और बीजेपी पर तीखा हमला बोला. कांग्रेस ने कहा कि दिल्ली के पूर्व सीएम केजरीवाल और पीएम मोदी सिर्फ झूठ बोलकर लोगों को गुमराह कर रहे हैं. दोनों में कोई अंतर नहीं है. दिल्ली की जनता ने मोदी और केजरीवाल को कई मौके दिए, लेकिन इन्होंने लोगों को निराश किया. कांग्रेस ने जनता अपील करते हुए अब एक मौका कांग्रेस को दीजिए.

Also Read: दिल्ली चुनाव को लेकर AAP, बीजेपी और कांग्रेस ने किया प्रत्याशियों का ऐलान, देखें पूरी लिस्ट

दिल्ली विधानसभा चुनाव

दिल्ली विधानसभा चुनाव 5 फरवरी से हो रहा है. दिल्ली चुनाव में वोटिंग एक ही दिन होगी. इसके नतीजे 8 फरवरी को आएंगे. दिल्ली चुनाव में आम आदमी पार्टी, बीजेपी और कांग्रेस के बीच मुख्य मुकाबला हो रहा है. तीनों दलों ने करीब-करीब अपने प्रत्याशियों के नाम फाइनल कर लिए हैं, इसकी घोषणा की जा चुकी है. उम्मीद की जा रही है कि इस बार चुनाव में कांटे की टक्कर हो सकती है.

Also Read: Cabinet Decision: श्रीहरिकोटा में 3985 करोड़ की लागत से बनेगा तीसरा सैटेलाइट लॉन्च पैड, अंतरिक्ष कार्यक्रमों को मिलेगी नयी रफ्तार

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >