Chhath Holiday: छठ पूजा पर दिल्ली में होगा सार्वजनिक अवकाश, एलजी के पत्र के बाद CM आतिशी ने किया फैसला

Chhath Holiday: दिल्ली में छठ पूजा के मौके पर सार्वजनिक छुट्टी रहेगी. इसको लेकर दिल्ली के एलजी विनय कुमार सक्सेना ने सीएम आतिशी को पत्रा लिखा था. जिसे मंजूर कर लिया गया है.

Chhath Holiday: दिल्ली के एलजी विनय कुमार सक्सेना के छठ पूजा के मौके पर सार्वजनिक छुट्टी के अनुरोध को सीएम आतिशी ने मंजूर कर लिया है. एलजी के पत्र के बाद दिल्ली की सीएम आतिशी ने मुख्य सचिव को चिट्ठी लिखा. उन्होंने अपने खत में मुख्य सचिव से कहा कि छठ पूजा दिल्ली के एनसीटी के लोगों के लिए एक महत्वपूर्ण त्योहार है. ऐसे में राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली सरकार ने 7 नवंबर 2024 को छठ पूजा के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश घोषित करने का फैसला लिया है.

एलजी ने सीएम आतिशी को लिखा था पत्र

इससे पहले दिल्ली के एलजी विनय कुमार सक्सेना ने सीएम आतिशी को पत्र लिखकर छठ के मौके पर सार्वजनिक छुट्टी करने का अनुरोध किया था. एलजी ने अपने पत्र में छठ के तीसरे दिन यानी 7 नवंबर को पूर्णकालिक अवकाश घोषित करने की जिक्क किया था. बता दें, फिलहाल 7 नवंबर को दिल्ली में प्रतिबंधित अवकाश घोषित किया गया है. लेकिन, दिल्ली में छठ व्रतियों की बढ़ती संख्या और पूजा के महत्व को देखते हुए दिल्ली के एलजी ने सीएम आतिशी को पत्र लिखा.

Also Read: Maharashtra News: तूल पकड़ रहा अरविंद सावंत का विवादित बयान, थाना पहुंची शाइना एनसी, महिलाओं ने खोला मोर्चा

Also Read: Assembly Election 2024 : डैमेज कंट्रोल में जुटे बीजेपी, बागियों को घर-घर जाकर मना रहे हिमंता, देखें वीडियो

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >