CAG रिपोर्ट पर दिल्ली में बवाल, आतिशी ने LG-ED और CBI को ठहराया गुनहगार

CAG Report: दिल्ली विधानसभा में बीजेपी सरकार ने CAG की रिपोर्ट पेश कर दी है. जिसके बाद भारी बवाल शुरू हो गई है. आम आदमी पार्टी और बीजेपी के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है. दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी ने सीएजी रिपोर्ट पर बीजेपी पर पलटवार किया है. उन्होंने एलजी, ईडी और सीबीआई पर हमला बोला है.

CAG Report: दिल्ली की पूर्व सीएम और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने कहा, “सीएजी रिपोर्ट में बताया गया है कि अगर दिल्ली में नई आबकारी नीति सही तरीके से लागू होती तो दिल्ली की आबकारी रेवेन्यू 4108 करोड़ 8911 करोड़ तक पहुंच जाता. केवल एक साल में. एक खराब पॉलिसी को हटाकर एक अच्छी पॉलिसी लाई गई, जिसका सही तरीके से इंप्लीमेंटेशन नहीं किया गया, जिससे 8911 करोड़ का सरकार के खजाने तक नहीं पहुंच पाया. आतिशी ने पूछा, इस पॉलिसी की इंप्लीमेंटेशन को तीन लोगों ने रोकी, जो इसके गुनहगार हैं. एक तो बीजेपी के एलजी, ईडी और सीबीआई. “

AAP सरकार ने पुरानी नीति को हटाकर सही निर्णय लिया : आतिशी

दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने कहा, “आज दिल्ली विधानसभा में आबकारी ऑडिट रिपोर्ट पेश की गई. इसके सात अध्याय 2017-21 की आबकारी नीति पर हैं और एक अध्याय नई आबकारी नीति पर है. दिल्ली सरकार ने पुरानी आबकारी नीति की खामियों और भ्रष्टाचार को दिल्ली की जनता के सामने उजागर किया था. उस नीति के तहत हरियाणा और यूपी से अवैध रूप से शराब लाई जाती थी. यह रिपोर्ट उसी बात को दोहरा रही है जो हमने कहा था कि पुरानी नीति के कारण दिल्ली की जनता को नुकसान हो रहा है. इस नीति से यह स्पष्ट होता है कि AAP सरकार ने पुरानी नीति को हटाकर सही निर्णय लिया.”

CAG रिपोर्ट ने हमारी बातों को पुख्ता किया : आतिशी

CAG रिपोर्ट पर पूर्व सीएम और दिल्ली की नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने कहा, “इस रिपोर्ट ने हमारी बात को पुख्ता कर दिया है. शराब की कितनी बिक्री हो रही है, इसमें भ्रष्टाचार है. यह रिपोर्ट बताती है कि 28 प्रतिशत से ज्यादा भ्रष्टाचार ठेकेदार कर रहे थे और पैसा दलालों की जेब में जा रहा था। यह रिपोर्ट बताती है कि शराब की कालाबाजारी हो रही थी और सबको पता था कि शराब के ठेके किस पार्टी के लोगों के पास हैं. शराब ठेकेदारों ने लागत मूल्य की गलत गणना करके मुनाफा कमाया.”

2002 करोड़ रुपये का भ्रष्टाचार हुआ : प्रवेश वर्मा

दिल्ली के मंत्री प्रवेश साहिब सिंह वर्मा ने कहा, “विपक्ष को पता था कि सीएजी रिपोर्ट आने वाली है, इसलिए उन्होंने कल से ही माहौल बनाना शुरू कर दिया. बीआर अंबेडकर की फोटो और भगत सिंह की फोटो का मुद्दा, ये सब फर्जी है. ऐसा कोई मुद्दा नहीं है. सीएजी रिपोर्ट में दिखाया गया है कि 2,002 करोड़ रुपये का भ्रष्टाचार हुआ है, जहां तक ​​मैंने इसे पढ़ा है. अगले दिन इस पर चर्चा होगी और सब कुछ आपके सामने होगा. चूंकि सीएजी रिपोर्ट आ गई है, इसलिए हमारे विधायक इस पर चर्चा चाहते हैं और स्पीकर ने इसके लिए अनुमति दे दी है. एलजी के भाषण पर भी चर्चा होगी.”

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >