Burger King Murder Case के तीन आरोपी एनकाउंटर में ढेर, दिल्ली क्राइम ब्रांच और हरियाणा STF की कार्रवाई

Burger King Murder Case: दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने हरियाणा एसटीएफ के साथ संयुक्त ऑपरेशन में तीन अपराधियों को मार गिराया है. तीनों अपराधी हिमांशु भाऊ गैंग के थे.

Burger King Murder Case: दिल्ली के बर्गर किंग हत्याकांड मामले में शामिल तीनों आरोपी को पुलिस ने एनकाउंटर में ढेर कर दिया है. पुलिस एनकाउंटर में तीनों वांछित अपराधी आशीष लालू, विकी छोटा और सनी गुर्जर को पुलिस ने मार गिराया है. इनपर आरोप था कि दिल्ली के राजौरी गार्डन में बर्गर किंग में 15 राउंड से ज्यादा फायरिंग कर मर्डर किया था. हरियाणा के सोनीपत के खरखोदा इलाके में पुलिस के साथ मुठभेड़ में तीनों मारे गये. यह ऑपरेशन दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच और हरियाणा एसटीएफ में मिलकर किया. तीनों अपराधी हिमांशु भाऊ गैंग के थे.

अंधाधुंध फायरिंग कर एक व्यक्ति की हत्या के थे आरोपी
बीते महीने 19 जून को देर रात पश्चिमी दिल्ली के एक रेस्टोरेंट में अंधाधुंध फायरिंग कर एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई थी. हत्या में कथित तौर पर शामिल दो आरोपी भी शामिल हैं. पुलिस ने बताया कि तीनों हिमांशु भाऊ गिरोह के सदस्य थे. राजौरी गार्डन में बर्गर किंग आउटलेट में गोलीबारी के बाद से ही आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी हुई थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >