BJP vs AAP: बाबासाहेब और भगत सिंह की तस्वीर पर गरमाई दिल्ली की सियासत, AAP के 'वार' पर बीजेपी का पलटवार

BJP vs AAP: बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर और भगत सिंह की तस्वीर हटाने के मुद्दे पर बीजेपी और आम आदमी पार्टी में जुबानी जंग छिड़ गई है. आप का आरोप है कि सीएम कार्यालय से बीजेपी सरकार ने बाबा साहेब और भगत सिंह की तस्वीरें हटा दी है. वहीं बीजेपी ने इसपर जोरदार पलटवार किया है.

BJP vs AAP: आम आदमी पार्टी ने आरोप लगाया है कि मुख्यमंत्री कार्यालय से बीजेपी सरकार ने बाबा साहेब और शहीद भगत सिंह की तस्वीरें हटा दी है.  सरकार ने उनकी जगह महात्मा गांधी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर लगा दीं है. इस आरोप के बाद दिल्ली की सियासत गरमा गई है. बीजेपी ने आम आदमी पार्टी पर जोरदार पलटवार किया है. बीजेपी ने अपने सोशल मीडिया एक्स में एक पोस्ट कर लिखा है दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता समेत सभी मंत्रियों के कमरे में महात्मा गांधी, बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर, भगत सिंह, राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के फोटो लगे हैं.

बीजेपी ने किया पलटवार

सीएम कार्यालय से बाबासाहेब और भगत सिंह की तस्वीरें हटाने के आतिशी आरोपों पर दिल्ली के मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने भी आप पर हमला किया है. उन्होंने कहा कि इन ‘आप-दा’ लोगों का एक ही काम है- दिल्ली में विकास न करना. बीते 10 सालों नें उन्होंने दिल्ली में चीजों को बदतर बना दिया है. आज भी उन्होंने सदन की पवित्रता को नुकसान पहुंचाया है. सदन दिल्ली के लोगों के विश्वास पर आधारित है. उन्हें बहुत उम्मीदें हैं. मैं ‘आप-दा’ को बताना चाहूंगा कि दिल्ली में विकास होगा, आपके अगर अच्छे सुझाव होंगे तो हम उसे स्वीकार करेंगे, दिल्ली को विकसित दिल्ली बनाने में हमारी मदद करें.”

आप ने किया था बीजेपी पर हमला

सोमवार को दिल्ली की  पूर्व सीएम आतिशी ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट किया था. अपने पोस्ट में आतिशी ने दिखाया है कि जब वो दिल्ली की सीएम थी उस समय बाबा साहेब और शहीद भगत सिंह की तस्वीर लगी थी. वहीं दूसरे पोस्ट में बीजेपी सरकार की सीएम रेखा गुप्ता के ऑफिस की थी, जिसमें महात्मा गांधी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर लगी थीं.’ दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने भी आतिशी के पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा की बीजेपी सरकार ने बाबा साहेब की फोटो हटाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फोटो लगा दी. उन्होंने लिखा की यह सही नहीं है. इस से बाबा साहेब के करोड़ों अनुयायियों को ठेस पहुंची है.

आतिशी ने बीजेपी पर साधा निशाना

दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने सोमवार को मीडिया से बात करते हुए बीजेपी और दिल्ली सरकार पर हमला बोला है. उन्होंने बीजेपी को दलित विरोधी बताता हुए कहा कि उनकी मानसिकता ही दलित विरोधी है. बाबा साहेब की फोटो हटाकर उन्होंने इसी मानसिकता का सबूत पेश किया है. इससे पहले अपने पोस्ट में आतिशी ने कहा था कि भाजपा ने अपना असली दलित विरोधी और सिख विरोधी चेहरा दिखा दिया है. दिल्ली विधान सभा के मुख्यमंत्री कार्यालय से बाबासाहेब भीम राव अंबेडकर और शहीद-ए-आजम भगत सिंह की तस्वीरें हटा दी गयी है. 

Also Read: कभी देश की आवाज रही कांग्रेस, आज अपने नेताओं को सहेज नहीं पा रही, क्या है वजह?

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >