'AAP का दावा केंद्रीय मंत्री और BJP नेता बनवा रहे फर्जी वोट', केजरीवाल ने CEC को लिखी चिट्ठी

Delhi Election 2025: दिल्ली चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी ने बीजेपी पर फर्जी वोट को लेकर जोरदार हमला बोला है. अरविंद केजरीवाल ने इसको लेकर चीफ इलेक्शन कमीशन को पत्र भी लिखा है.

Delhi Election 2025: AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र में मतदाता सूची में अनियमितताओं के आरोपों के संबंध में मुख्य चुनाव आयुक्त को पत्र लिखा है. उन्होंने अपने पत्र में लिखा, “केंद्रीय मंत्री और भाजपा के नेता अपने घर के पते पर फर्जी वोट बनवा रहे हैं. उनके खिलाफ तुरंत एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जानी चाहिए. भाजपा प्रत्याशी प्रवेश वर्मा के पते पर 33 नए वोट बनाने के लिए आवेदन दिया गया है. अगर यह भाजपा प्रत्याशी की मर्जी से हुआ है तो प्रवेश वर्मा को तुरंत चुनाव लड़ने से अयोग्य घोषित किया जाना चाहिए.”

संजय सिंह ने केंद्रीय मंत्री और बीजेपी पर फर्जी वोट बनवाने का लगाया आरोप

इससे पहले आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने दावा किया था कि केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता अपने घर के पते पर फर्जी वोट बनवा रहे हैं. उन्होंने कहा, “भाजपा सांसद और नेता चुनाव आयोग की आंखों में धूल झोंककर उसकी प्रतिष्ठा से खेल रहे हैं. नई दिल्ली से भाजपा उम्मीदवार प्रवेश वर्मा पूर्व सांसद हैं, मौजूदा सांसद नहीं हैं, फिर भी वे मई से जनवरी तक 8 महीने से सांसद के बंगले पर कब्जा जमाए हुए हैं. इतना ही नहीं, उन्होंने अपने बंगले के पते पर 33 वोट बनवाने के लिए आवेदन दिया है. दूसरा नाम केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी का है, उन्होंने अपने पते पर 26 वोट बनवाने के लिए आवेदन दिया है. केंद्रीय मंत्री कमलेश पासवान ने अपने पते पर 26 वोट बनवाने के लिए आवेदन दिया है.” संजय सिंह ने कहा, “यह बहुत बड़ा चुनावी घोटाला है जो नई दिल्ली में केंद्रीय चुनाव आयोग की नाक के नीचे हो रहा है. यह वाकई बहुत आश्चर्यजनक है. चुनाव आयोग को इसका संज्ञान लेना चाहिए.”

यह भी पढ़ें: Delhi Election 2025: ‘रमेश बिधूड़ी BJP का सीएम चेहरा, एक-दो दिन में होगी घोषणा’, अरविंद केजरीवाल की भविष्यवाणी

यह भी पढ़ें: Delhi Election 2025: ‘हनुमान’ का हाथ AAP के साथ, दिल्ली चुनाव में समर्थन का किया ऐलान

यह भी पढ़ें.. दिल्ली चुनाव से पहले पोस्टर वॉर, बीजेपी-आप के बीच आरोप-प्रत्यारोप तेज

यह भी पढ़ें.. Delhi Election 2025: कांग्रेस के मजबूत होने से क्यों बढ़ेगी AAP की टेंशन? जानें इसका कारण

यह भी पढ़ें: Delhi Election 2025 में अठावले की पार्टी की एंट्री, केजरीवाल के खिलाफ शुभी सक्सेना को मैदान में उतारा, देखें पूरी सूची

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >