AAP ने BJP पर साधा निशाना, सौरभ बोले- दिल्ली में 650 करोड़ का हुआ हेल्थ घोटाला

Aam Aadmi Party: आम आदमी पार्टी ने दिल्ली की बीजेपी सरकार पर हमला बोला है. पार्टी ने दिल्ली के लोक नायक जय प्रकाश नारायण अस्पताल के बाहर हेल्थ घोटाले को लेकर प्रदर्शन किया. सौरभ भारद्वाज समेत आप नेताओं ने भाजपा सरकार पर दवा और मेडिकल उपकरण खरीद में भ्रष्टाचार और मुख्य आरोपी राजीव रंगीला को भागने का कथित आरोप लगाया है.

Aam Aadmi Party : आम आदमी पार्टी के नेताओं ने स्वास्थ्य विभाग में कथित 650 करोड़ रुपये के दवा और मेडिकल उपकरण खरीद घोटाले को लेकर भाजपा सरकार पर जोरदार हमला बोला है. पीटीआई न्यूज एजेंसी के मुताबिक, पार्टी नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकारी अस्पतालों में मरीजों को दवाएं नहीं मिल रही हैं, जबकि स्वास्थ्य व्यवस्था भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ चुकी है.

सौरभ भारद्वाज ने सरकार पर साधा निशाना

AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने कथित तौर पर दावा किया कि एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने 650 करोड़ रुपये के घोटाले का मामला दर्ज किया है, लेकिन मुख्य आरोपी राजीव रंगीला को एक महीने तक गिरफ्तार नहीं किया गया, जिससे वह जर्मनी भाग गया. उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार जांच नहीं करना चाहती. आप नेता भारद्वाज ने कहा कि अगर डीजीएचएस की तत्कालीन प्रमुख डॉ. वत्सला अग्रवाल पर घोटाले के आरोप हैं तो उन्हें नियमों को दरकिनार कर किसने नियुक्त किया और खरीद प्रक्रिया का पूरा अधिकार किसने दिया. दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को इसका जवाब देना होगा.

ORS खरीद में भारी गड़बड़ी का आरोप

AAP विधायक कुलदीप कुमार ने आरोप लगाया कि 2.50 रुपये का ओरल रिहाइड्रेशन सॉल्यूशन (ORS) पैकेट 15 रुपये में खरीदा गया. उन्होंने दावा किया कि जिन मेडिकल सामानों को दूसरे सरकारी संस्थानों ने कम कीमत पर खरीदा, वही दिल्ली सरकार ने कई गुना अधिक दाम पर खरीदे. उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने गरीबों को मिलने वाली मुफ्त दवाएं भी छीन ली हैं और पूरे स्वास्थ्य तंत्र को भ्रष्टाचार का अड्डा बना दिया है.

यह भी पढ़ें- मुंबई की लाइफलाइन पर बारिश का कहरः घाट सेक्शन में भूस्खलन से रेल यातायात ठप, कई ट्रेनें रद्द और डायवर्ट

400 करोड़ कागजों में, 100 करोड़ की खरीद

AAP नेता संजीव झा ने दिल्ली सरकार पर आरोप लगाया कि करप्शन ब्यूरो (ACB ) 400 करोड़ रुपये की खरीद कागजों पर दिखाई गई, जबकि वास्तविक खरीद केवल 100 करोड़ रुपये की हुई और करीब 300 करोड़ रुपये का घोटाला किया गया. उन्होंने कहा कि दिल्ली के लोक नायक जय प्रकाश नारायण (LNJP) अस्पताल में दवाओं की कमी, टूटे- फूटे बेड और मरीजों की बदहाल स्थिति इस कथित घोटाले की तस्वीर पेश करती है. AAP ने सवाल उठाया कि जब FIR दर्ज हो चुकी है. तो ठेकेदार की गिरफ्तारी क्यों नहीं हुई और उसे देश छोड़कर भागने का मौका किसने दिया.

यह भी पढ़ें- दिल्ली जिमखाना क्लब विवाद, हाईकोर्ट का केंद्र सरकार को नोटिस

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Satyendra Giri

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >