Dengue in Delhi: दिल्ली में डेंगू के 3000 मामले, संक्रमण ने तोड़े पुराने रिकॉर्ड, DEN-2 वेरिएंट ने बढ़ाई चिंता

Dengue in Delhi: राजधानी दिल्ली में इस साल डेंगू के मामलों में बहुत ज्यादा इजाफा हुआ है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बीते साल सितंबर महीने तक दिल्ली में डेंगू के 185 मामलों की पुष्टि हुई थी. वहीं, इस साल यह संख्या बढ़कर 2700 के करीब पहुंच गई है.

Dengue in Delhi: देश की राजधानी दिल्ली में डेंगू का कहर जारी है. हर दिन दिल्ली में डेंगू के नये नये मामले सामने आ रहे हैं. बीते छह महीनों के आंकड़ों पर गौर करें तो राष्ट्रीय राजधानी में डेंगू के 3000 से ज्यादा मामले सामने आये हैं. वहीं, डेंगू से एक मरीज की जान तक चली गई है. दरअसल, दिल्ली नगर निगम (MCD) ने सदन में डेंगू को लेकर एक आधिकारिक आंकड़ा पेश किया था, जिसमें यह जानकारी दी गई. लिखित जवाब में साझा किये गये आंकड़े में निगम ने यह भी कहा कि सितंबर में जो मामले सामने आए, वे पिछले चार वर्षों में इस महीने में सबसे अधिक हैं. पांच अगस्त के बाद पहली बार आंकड़ा जारी किया गया है. पांच अगस्त को डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया पर आंकड़े साझा किये गये थे.

बीते सालों में कई गुणा बढ़े डेंगू के मामले
गौरतलब है कि राजधानी दिल्ली में इस साल डेंगू के मामलों में बहुत ज्यादा इजाफा हुआ है. बीते सालों की तुलना में इस साल रिकॉर्ड स्तर पर डेंगू के मामलों में इजाफा हुआ है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बीते साल सितंबर महीने तक दिल्ली में डेंगू के 185 मामलों की पुष्टि हुई थी. वहीं, इस साल यह संख्या बढ़कर 2700 के करीब पहुंच गई है. वहीं, डेंगू से कई लोगों की मौत भी हुई है.

बाढ़ के कारण बढ़े डेंगू के मरीज
गौरतलब है कि मानसून की शुरुआत के साथ ही दिल्ली में जोरदार बारिश हुई थी. दिल्ली के निचले इलाकों में बाढ़ आ गई थी. वहीं यमुना का पानी भी सड़कों पर बहने लगी था. इस कारण मच्छर और मच्छर जनित बीमारियों की संख्या में काफी इजाफा हुआ. दरअसल हर साल दिल्ली में बरसात अपने साथ बीमारियों की भी सौगात लाता है. बरसात के मौसम में डेंगू और मच्छर जनित बीमारियों में काफी इजाफा हो जाता है. इस बार यमुना में आये बाढ़ और जोरदार बारिश के कारण हुए जलभराव के कारण मलेरिया और डेंगू की समस्या में खास इजाफा देखने को मिला है.

गाजियाबाद में डेंगू के DEN-2 वैरिएंट ने बढ़ाई चिंता
हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, एनसीआर के गाजियाबाद में डेंगू के DEN-2 वेरिएंट मिले हैं. दरअसल, डेंगू के लक्षणों वाले 50 मरीजों के सैंपल जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए लखनऊ भेजे गए थे. इनमें से 5 मरीज डेंगू के DEN-2 वैरिएंट से संक्रमित होने की पुष्टी हुई. बता दें, डेंगू के चार वेरिएंट DEN-1, DEN-2, DEN-3, DEN-4 सामने आए हैं. इनमें DEN-2 सबसे ज्यादा संक्रामक होता है.

Also Read: खालिस्तान-गैंगस्टर्स नेटवर्क पर NIA की बड़ी कार्रवाई, पंजाब-यूपी-दिल्ली समेत 6 राज्यों में 51 ठिकानों पर रेड

डेंगू के क्या हैं लक्षण
बता दें, डेंगू मच्छर जनित बीमारी है, जो एक खास किस्म के मच्छरों के काटने से होता है. डेंगू में तेज बुखार होता है. इसके साथ ही मरीजों में प्लेटलेट्स काउंट में कमी होने लगती है. जिसका सही समय पर इलाज नहीं किया गया तो जान जाने का भी खतरा होता है. वहीं, DEN-2 वैरिएंट में मरीज के ब्लड प्रेशर में कमी होती है. इससे ग्रसित रोगी को कम पेशाब, कमजोरी और चक्कर आते हैं. 

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >