Train Cancelled Update : छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर, इन ट्रेनों को किया गया कैंसिल; सफर से पहले देखें पूरी लिस्ट

Train Cancelled Update : यदि आप अमूमन ट्रेन से यात्रा करते हैं तो यह खबर आपके काम की है. जी हां…छत्तीसगढ़ रूट में चलने वाली कई ट्रेनों को कैंसिल किया गया है. नीचे पढ़ें पूरी रिपोर्ट.

Train Cancelled Update : दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल में पांचवीं रेल लाइन के कमीशनिंग कार्य के चलते दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित होगा. इस कार्य के कारण कुछ ट्रेनों को रद्द किया गया है. रेलवे ने यात्रियों से यात्रा से पहले जानकारी लेने की अपील की है. दक्षिण पूर्व रेलवे  की ओर से लिस्ट जारी करके पूरी जानकारी  दी गई है. आइए कैंसिल की गई ट्रेनों पर एक नजर डालते हैं.

  1. 25, 26, 27, 28, 29, 30 सितंबर 2026  के अलावा 01, 02, 04, 05, 06, 07, 11, 12 व 13 अक्टूबर 2026 को नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी एवं टाटानगर से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 18109/18110 नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी-टाटानगर-नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
  2. 25, 26, 27, 28, 29, 30 सितंबर 2026 के अलावा 01, 02, 04, 05, 06, 07, 11, 12 व 13 अक्टूबर 2026 को टाटानगर से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 18113 टाटानगर-बिलासपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
  3. 26, 27, 28, 29, 30 सितंबर 2026 के अलावा 01, 02, 03, 05, 06, 07, 08, 12, 13, व 14 अक्टूबर 2026 तक बिलासपुर से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 18114 बिलासपुर-टाटानगर एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
  4. 28 सितंबर के अलावा 12 अक्टूबर 2026 को नांदेड़ से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 12767 नांदेड़-सांतरागाछी एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
  5. 30 सितंबर के अलावा 14 अक्टूबर 2026 को सांतरागाछी से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 12768 सांतरागाछी-नांदेड़ एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
  6.  29 सितंबर 2026 को एलटीटी से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 01001 एलटीटी-सांतरागाछी स्पेशल एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
  7.  01 अक्टूबर 2026 को सांतरागाछी से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 01002 सांतरागाछी-एलटीटी स्पेशल एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
  8. 01 व 13 अक्टूबर 2026 को हटिया से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 18641 हटिया-दुर्ग एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
  9. 02 व 14 अक्टूबर 2026 को दुर्ग से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 18642 दुर्ग-हटिया एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
  10. 09 अक्टूबर 2026 को बिलासपुर से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 22843 बिलासपुर- बक्सर एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
  11. 10 अक्टूबर 2026 को बक्सर से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 22844 बक्सर-बिलासपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
  12. 10 अक्टूबर 2026 को हटिया से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 12812 हटिया-एलटीटी एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
  13. 12 अक्टूबर 2026 को एलटीटी से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 12811 एलटीटी-हटिया एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
  14. 13 अक्टूबर 2026 को हावड़ा से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 12262 हावड़ा-सीएसएमटी दुरन्तो एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
  15. 14 अक्टूबर 2026 को सीएसएमटी से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 12261 सीएसएमटी-हावड़ा दुरन्तो एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
  16. 01 अक्टूबर 2026 को आरा एवं दुर्ग से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 13288/13287 आरा-दुर्ग-आरा साउथ बिहार एक्सप्रेस रद्द रहेगी.


ये भी पढ़ें: New Rail Line : अब जशपुर से सीधे झारखंड तक रेल कनेक्शन, कुनकुरी-पत्थलगांव और गुमला भी जुड़ेंगे

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >