एक तरफ मोबाइल गेम, दूसरी तरफ आती मालगाड़ी... पटरी पर बैठे बच्चों के साथ हो गया हादसा

छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में मोबाइल गेम का रोमांच दोस्तों पर भारी पड़ गया. 15 सितंबर की रात सकरेलीभाठा फाटक के पास चार दोस्त रेलवे पटरी पर बैठकर मोबाइल में गेम खेल रहे थे. इसी दौरान तेज रफ्तार मालगाड़ी की चपेट में आने से एक किशोर की मौत हो गई.

छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में मोबाइल गेम खेलना 14 साल के एक लड़के के लिए जानलेवा साबित हुआ. वह अपने दोस्त के साथ रेलवे ट्रैक के पास बैठकर मोबाइल गेम खेल रहा था. दोनों गेम में इतने व्यस्त थे कि उन्हें सामने से आती मालगाड़ी का पता नहीं चला. ट्रेन की चपेट में आने से लड़के की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं, उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया. हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया.

दोनों ने कान में ईयरफोन लगा रखा था

पुलिस के अनुसार, चार दोस्त रेलवे ट्रैक के पास बैठकर मोबाइल में गेम खेल रहे थे. कुछ देर बाद दो दोस्त पास के गणेश पंडाल से प्रसाद लेने चले गए. वहीं 14 वर्षीय टिकेश साहू और उसका एक दोस्त ट्रैक के पास ही रुक गए. दोनों मोबाइल पर गेम खेलने में व्यस्त थे. इसी दौरान वहां हादसा हो गया. दोनों लड़के कक्षा 9 में पढ़ते थे. दोनों ने कान में ईयरफोन लगा रखा था और मोबाइल गेम खेलने में इतने व्यस्त थे कि उन्हें आसपास का ध्यान नहीं रहा. इसी दौरान बराद्वार की ओर से एक मालगाड़ी रेलवे ट्रैक पर पहुंच गई.

स्थानीय लोगों ने घायल नवीन को तुरंत बराद्वार अस्पताल पहुंचाया

पुलिस के अनुसार, दोनों लड़के समय रहते रेलवे ट्रैक से हट नहीं सके. मालगाड़ी की चपेट में आने से टिकेश की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं, उसका दोस्त नवीन गंभीर रूप से घायल हो गया. उसके सिर, कंधे और पैर में चोटें आई हैं. स्थानीय लोगों ने घायल नवीन को तुरंत बराद्वार अस्पताल पहुंचाया. वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज किया. लेकिन चोटें गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए चांपा रेफर कर दिया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >