School Holiday : 3 दिन लगातार स्कूलों में रहेगी छुट्टी? जानें वजह

School Holiday : सितंबर में छुट्टियों का इंतजार कर रहे छत्तीसगढ़ के लोगों के लिए राहत की खबर है. इस महीने राज्य में दो दिन शासकीय अवकाश है. 4 सितंबर को अवकाश मिल चुका है जबकि 14 सितंबर को सरकारी दफ्तर के साथ-साथ स्कूल और कॉलेज भी बंद रहेंगे. 15 सितंबर को भी कुछ जिलों में छुट्टी रह सकती है.

School Holiday : छत्तीसगढ़ में सितंबर का महीना छुट्टियों के लिहाज से खास रहने वाला है. राज्य सरकार ने 4 सितंबर और 14 सितंबर को शासकीय अवकाश घोषित किया है. 4 के बाद अब 14 सितंबर को लोग छुट्टी का आनंद ले सकेंगे. सरकारी दफ्तरों के साथ स्कूल और कॉलेज भी बंद रहेंगे. ये छुट्टियां प्रमुख पर्व-त्योहारों के कारण दी गई हैं.

14 सितंबर 2026 को हरितालिका तीज की छुट्टी

14 सितंबर 2026 को हरितालिका तीज के मौके पर भी छत्तीसगढ़ में सरकारी छुट्टी रहेगी. हरितालिका तीज राज्य के प्रमुख त्योहारों में शामिल है और यहां इसका खास महत्व है. इस दिन सरकारी दफ्तरों के साथ संबंधित स्कूल-कॉलेज और अन्य शिक्षण संस्थान भी बंद रहेंगे. ऐसे में लोगों को त्योहार मनाने के लिए छुट्टी मिलेगी और वे परिवार के साथ समय बिता सकेंगे.

14 सितंबर को सोमवार पड़ रहा है. इससे पहले वाले दिन यानी 13 सितंबर को रविवार होगा. रविवार को स्कूल-कॉलेज और सरकारी कार्यालयों में छुट्टी रहती ही है. ऐसे में आप अगर कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं तो बच्चों के साथ लगातार दो दिन की छुट्टी में घूमकर आ सकते हैं.

नुआखाई पर 15 सितंबर को स्थानीय छुट्टी, जिले के आदेश से होगी पुष्टि

छत्तीसगढ़ में 15 सितंबर 2026 को नुआखाई पर्व के अवसर पर स्थानीय अवकाश का प्रावधान है. हालांकि, यह छुट्टी पूरे राज्य में एक साथ लागू नहीं होती, बल्कि जिले के अनुसार तय की जाती है. इसलिए किसी जिले में 15 सितंबर को अवकाश रहेगा या नहीं, इसकी सही जानकारी के लिए संबंधित जिला प्रशासन की ओर से जारी आदेश देखना जरूरी होगा. स्थानीय आदेश के आधार पर ही छुट्टी की अंतिम पुष्टि की जाएगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >