School Holiday : 22 सितंबर को स्कूलों में रहेगी छुट्टी? जानें क्या है वजह

School Holiday : सितंबर में छुट्टियों का सिलसिला अभी जारी है. छत्तीसगढ़ में 22 सितंबर को सरकारी दफ्तरों के साथ स्कूल-कॉलेज भी बंद रह सकते हैं. यह छुट्टी हर जिले में घोषित नहीं की जा सकती है.

School Holiday : छत्तीसगढ़ में सितंबर महीने में छुट्टियों के कारण लोगों को राहत मिलेगी. 4 और 14 सितंबर की छुट्टी मिल चुकी है. अब 22 सितंबर को फिर छुट्टी रह सकती है. इस दिन सरकारी दफ्तरों के साथ स्कूल और कॉलेज भी बंद रह सकते हैं. 22 सितंबर को ऐच्छिक छुट्टी रह सकती है. यह छुट्टी जिले के कलेक्टर के द्वारा दी जाती है. 22 सितंबर को क्यों रहेगी छुट्टी आइए जानते हैं.

सामने आए एक पत्र में इस छुट्टी का उल्लेख है. इसमें स्थानीय अवकाश वर्ष 2026 के बारे में घोषणा की गई है. इसमें लिखा गया है कि कलेक्टर अजीत वसंत द्वारा 'सामान्य पुस्तक परिपत्र भाग-2' के अनुक्रमांक-04 के नियम-8 के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए जिले के लिए कॅलेंडर वर्ष 2026 हेतु निम्नलिखित स्थानीय अवकाश घोषित किए गए हैं. इसमें ढोल ग्यारस (कर्मा) की छुट्टी 22 सितंबर 2026 को दी गई है. इसके अलावा दशहरा (महा अष्टमी): 19 अक्टूबर 2026, दीपावली का दूसरा दिन (गोवर्धन पूजा): 09 नवंबर 2026 को भी छुट्टी का जिक्र है. यह अवकाश कोषगारों एवं उप कोषगारों के लिए लागू नहीं होगा.


ये भी पढ़ें: School Holiday: सितंबर के आखिरी सप्ताह में स्कूलों की लंबी छुट्टी, कई राज्यों में 3 से 4 दिन बंद रहेंगे स्कूल, देखें पूरी लिस्ट

स्कूलों में छुट्टी

ढोल ग्यारस यानी कर्मा पर्व के बारे में जानें

ढोल ग्यारस यानी कर्मा पर्व छत्तीसगढ़ की लोक और आदिवासी संस्कृति से जुड़ा प्रमुख त्योहार है. इसे भाद्रपद शुक्ल पक्ष की एकादशी के दिन मनाया जाता है. छत्तीसगढ़ के कई आदिवासी और ग्रामीण क्षेत्रों में इस दिन करम देव की पूजा की जाती है. पूजा के लिए करम पेड़ की डाली को घर या आंगन में स्थापित किया जाता है. लोग अच्छी फसल, सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना करते हैं. कई जगहों पर महिलाएं और युवतियां व्रत रखकर पूजा करती हैं. शाम को ढोल, मांदर और दूसरे पारंपरिक वाद्य यंत्रों की धुन पर कर्मा नृत्य और गीत होते हैं. युवक-युवतियां समूह में पारंपरिक नृत्य करते हैं. छत्तीसगढ़ सरकार भी कर्मा को प्रदेश की प्रमुख लोक परंपराओं और लोक नृत्यों में शामिल करती है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >