Public Holiday : सितंबर के महीने में कुछ ऐसे दिन हैं जब सरकार की ओर से स्कूलों के अलावा सरकारी ऑफिस में भी छुट्टी दी गई है. छत्तीसगढ़ की साय सरकार ने सितंबर में दो दिन सार्वजनिक छुट्टी घोषित की है. 4 सितंबर और 14 सितंबर को राज्य के स्कूल, कॉलेज और सभी सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे. इन दोनों दिनों में सरकारी कामकाज भी नहीं होगा. ऐसे में लोगों को त्योहार मनाने और परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा.
सितंबर महीने की शुरुआत छुट्टियों के साथ होने वाली है. 4 सितंबर को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर शासकीय यानी सरकारी अवकाश रहेगा. इस दिन स्कूल-कॉलेज और सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे. इसके बाद 5 सितंबर को शनिवार (शिक्षक दिवस के दिन कुछ स्कूलों में छुट्टी दी जाती है) और 6 सितंबर को रविवार है. ऐसे में विद्यार्थियों को लगातार तीन दिनों की छुट्टी मिल सकती है, जिससे परिवार के साथ समय बिताने या कहीं घूमने का प्लान बनाया जा सकता है.
ये भी पढ़ें: School Holidays: सितंबर में कितने दिन बंद रहेंगे स्कूल, जन्माष्टमी से गणेश चतुर्थी तक देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
14 सितंबर 2026 को अवकाश क्यों?
14 सितंबर 2026 को हरितालिका तीज पर शासकीय अवकाश घोषित किया गया है. छत्तीसगढ़ में हरितालिका तीज का विशेष सांस्कृतिक और धार्मिक महत्व है. इस दिन भी शासकीय कार्यालयों और शिक्षण संस्थानों में पूर्ण अवकाश रहेगा. इसके अलावा 15 सितंबर को नुआखाई पर्व के अवसर पर स्थानीय अवकाश का प्रावधान रखा गया है.
ऐच्छिक अवकाश भी मिल सकते हैं
सितंबर में शासकीय छुट्टियों के अलावा कई ऐच्छिक अवकाश भी मिलेंगे. इनमें हरछठ, पोला, गणेश चतुर्थी, विश्वकर्मा जयंती, नवाखाई, ढोल ग्यारस और अनंत चतुर्दशी जैसे त्योहार शामिल हैं. हालांकि, ऐच्छिक और स्थानीय अवकाश सभी के लिए जरूरी नहीं होंगे. इन छुट्टियों को लेकर संबंधित जिला प्रशासन या विभाग की ओर से जारी आदेश ही अंतिम माना जाएगा.
