Mahtari Vandana Yojana : 11 तारीख बीत गई, सितंबर में नहीं आए अकाउंट में पैसे, जानें वजह

Mahtari Vandana Yojana : सितंबर महीने की 11 तारीख बीत गई है. इसके बाद भी महतारी वंदन योजना की किस्त अकाउंट में नहीं आई. आखिर इस महीने किस्त क्यों नहीं आई? जानें पूरी वजह.

Mahtari Vandana Yojana : महतारी वंदन योजना की सितंबर की किस्त को लेकर महिलाओं को इंतजार करने की जरूरत नहीं है. सरकार ने इस महीने की राशि पहले ही जारी कर दी है. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 25 अगस्त को योजना की 31वीं किस्त के तौर पर ₹1000-₹1000 महिलाओं के खातों में भेजे थे. रक्षाबंधन से पहले मिली इस राशि से प्रदेश की 67 लाख 28 हजार 918 महिलाएं लाभान्वित हुईं.

अगर आप सितंबर में महतारी वंदन योजना के ₹1000 खाते में आने का इंतजार कर रहे हैं, तो बैंक का मैसेज देखने की जरूरत नहीं है. योजना में मिलने वाले पैसे का मैसेज इस महीने नहीं आएगा. इस महीने की रकम सरकार पहले ही भेज चुकी है. यानी सितंबर की किस्त अलग से अब खाते में नहीं आएगी. जिन महिलाओं के खाते में ₹1000 की राशि पहुंच गई है, उन्हें कुछ करने की जरूरत नहीं है. अब योजना की अगली किस्त का इंतजार करना होगा. यह राशि अक्टूबर में मिलने की उम्मीद है. इसलिए सितंबर में पैसा नहीं आने पर घबराने के बजाय पहले बैंक खाते का स्टेटमेंट जरूर चेक कर लें.


ये भी पढ़ें: Mahtari Vandana Yojana: सरकार ने जारी की 31वीं किस्त, ऐसे चेक करें खाते में पैसा आया या नहीं?

योजना के तहत महिलाओं को हर महीने आर्थिक मदद मिलती है

छत्तीसगढ़ की महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना सरकार चाहती है. इसके तहत सरकार ने मार्च 2024 में महतारी वंदन योजना शुरू की थी. इस योजना के तहत महिलाओं को हर महीने आर्थिक मदद दी जाती है. सरकार का मकसद महिलाओं की आर्थिक परेशानी कम करना और उन्हें अपने पैरों पर खड़ा होने में मदद करना है. साथ ही, योजना के जरिए महिलाओं के स्वास्थ्य और पोषण का भी ध्यान रखा जा रहा है. सरकार चाहती है कि महिलाएं घर के जरूरी फैसलों में भी अपनी बात मजबूती से रख सकें और आत्मनिर्भर बनें.

सीधे खाते में जाते हैं पैसे

महतारी वंदन योजना में पात्र महिलाओं को हर महीने ₹1000 की आर्थिक मदद मिलती है. सरकार यह रकम सीधे महिला के बैंक खाते में भेजती है, इसलिए बीच में किसी तरह की कटौती की गुंजाइश नहीं रहती.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >