Heavy Rain Alert : मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में अगले 5 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव होने की संभावना नहीं है. 2 सितंबर के लिए ऑरेज अलर्ट जारी किया गया है, जबकि 3 से 5 सितंबर तक के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है. पढ़ें 7 सितंबर तक का मौसम पूर्वानुमान.
02-09-2026 का मौसम : प्रदेश में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. इसके साथ ही, एक-दो स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा तथा गरज-चमक के साथ वज्रपात होने की संभावना है.
ये भी पढ़ें: Rajasthan Weather Alert: 2 सितंबर से फिर बदलेगा मौसम, कोटा-भरतपुर और जयपुर में भारी बारिश का अलर्ट
03-09-2026 का मौसम : प्रदेश में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है. साथ ही, एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा तथा गरज-चमक के साथ वज्रपात होने की संभावना है.
04-09-2026 का मौसम : प्रदेश में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है. इसके अलावा, एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ वज्रपात होने की संभावना व्यक्त की गई है.
मौसम विभाग का पूरा प्रेस रिलीज पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.
05-09-2026 का मौसम : प्रदेश में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है. इसके साथ ही, एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ वज्रपात होने की संभावना है.
ये भी पढ़ें: UP Weather Forecast: यूपी में मौसम का बिगड़ा मिजाज, IMD लखनऊ ने भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट किया जारी
06-09-2026 का मौसम : प्रदेश में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है. इस दिन के लिए कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है.
07-09-2026 का मौसम : प्रदेश में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है. इस दिन भी मौसम को लेकर कोई चेतावनी नहीं है.
