ED Raid: प्रवर्तन निदेशालय ने छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) से जुड़े कथित घोटाले के मामले में कई ठिकानों पर छापेमारी की है. अधिकारियों के मुताबिक, जांच एजेंसी ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पूर्व निजी सहायक (PA) से जुड़े परिसरों की भी तलाशी ली. कार्रवाई के दौरान दस्तावेजों और अन्य सामान की जांच की गई.
ईडी के अधिकारियों के मुताबिक, पीएमएलए के तहत चल रही जांच के दौरान राज्य में कुल सात ठिकानों पर कार्रवाई की जा रही है. इनमें पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निजी सहायक (PA) से जुड़े परिसर भी शामिल हैं.
अधिकारियों के मुताबिक, ईडी की यह कार्रवाई छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) में कथित गड़बड़ी से जुड़े मामले में की जा रही है. जांच के तहत जिन ठिकानों की तलाशी ली जा रही है, उनमें पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निजी सहायक के.के. चंद्राकर का परिसर भी शामिल है.
