Chhattisgarh Weather: छत्तीसगढ़ में अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश के साथ वज्रपात का अलर्ट, जानें 17 सितंबर तक का हाल

Chhattisgarh Weather : छत्तीसगढ़ में अगले दो दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में 2-3°C की गिरावट होने की संभावना है. इसके बाद अधिकतम तापमान में 2-3°C की बढ़ोतरी हो सकती है. पढ‍़ें मौसम विभाग ने क्या दी जानकारी.

Chhattisgarh Weather : पिछले 24 घंटों में छत्तीसगढ़ के अधिकांश स्थानों पर मध्यम बारिश हुई. वहीं, रायपुर और बस्तर संभाग के एक-दो स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश दर्ज की गई. मौसम विभाग की ओर से 17 सितंबर तक का पूर्वानुमान बताया गया है.

12-09-2026 का मौसम : छत्तीसगढ़ में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. चेतावनी के अनुसार, एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा तथा गरज चमक के साथ वज्रपात हो सकता है.

13-09-2026 का मौसम : प्रदेश में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है. इसके अलावा, एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ वज्रपात होने की चेतावनी दी गई है.

मौसम विभाग का पूरा प्रेस रिलीज पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.

14-09-2026 का मौसम : छत्तीसगढ़ में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. साथ ही, एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ वज्रपात होने की चेतावनी है.


ये भी पढ़ें: Jharkhand Weather Forecast: झारखंड में 13 सितंबर से मौसम होगा साफ, 20 तक फिर बारिश के आसार

15-09-2026 का मौसम : प्रदेश में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. चेतावनी के मुताबिक, एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ वज्रपात हो सकता है.

16-09-2026 का मौसम : राज्य में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है. इस दिन के लिए कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है.

17-09-2026 का मौसम : प्रदेश में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. इस दिन भी मौसम के संबंध में कोई चेतावनी नहीं है.

मौसम विभाग की सलाह: मेघगर्जन-वज्रपात में रहें सावधान

मेघगर्जन और वज्रपात के दौरान गड़गड़ाहट सुनाई देते ही घर के अंदर या किसी सुरक्षित पक्के आश्रय में चले जाएं. अगर कोई आश्रय उपलब्ध नहीं है, तो तुरंत नीचे बैठ जाएं. घास-फूस की झोपड़ियों और एस्बेस्टस की छत वाले घरों से दूर रहें, क्योंकि तेज हवा में छप्पर उड़ सकते हैं. पेड़ों के नीचे शरण न लें और बिजली या इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का इस्तेमाल करने से बचें.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >