Chhattisgarh Rain Alert : 24 सितंबर तक बारिश का दौर, 22-24 सितंबर को भारी बारिश की चेतावनी

Chhattisgarh Rain Alert : 19 सितंबर से यानी शनिवार से मौसम का मिजाज बदलने वाला है. पिछले 24 घंटों में छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई है. मौसम विभाग के अनुसार 19 सितंबर से कई इलाकों में मेघगर्जन के साथ बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं.

Chhattisgarh Rain Alert : अगले दो दिनों तक छत्तीसगढ़में अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है. इसके बाद तापमान में धीरे-धीरे गिरावट आ सकती है. मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों में अधिकतम तापमान 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक कम होने की संभावना है. इससे गर्मी में थोड़ी राहत मिल सकती है. जानें 24 सितंबर तक कैसा रहेगा मौसम का हाल.

19-09-2026 का मौसम : इस तारीख को प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है. इसके साथ ही, एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ वज्रपात होने की संभावना है.


ये भी पढ़ें: कल से लौटने लगेगा मानसून, फिर भी नहीं थमेगी बरसात, Low Pressure के कारण इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

 20-09-2026 का मौसम : प्रदेश में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने का पूर्वानुमान है. चेतावनी के अनुसार, एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ वज्रपात होने की संभावना बनी रहेगी.  

मौसम विभाग का पूरा प्रेस रिलीज पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.

21-09-2026 का मौसम : इस दिन भी प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. साथ ही, एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ वज्रपात की चेतावनी दी गई है.  

22-09-2026 का मौसम : प्रदेश में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने का पूर्वानुमान है. हालांकि, चेतावनी के तहत एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा तथा गरज-चमक के साथ वज्रपात होने की संभावना है.  

23-09-2026 का मौसम : इस तारीख को प्रदेश के अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है. चेतावनी के अनुसार, एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा हो सकती है.  

24-09-2026 का मौसम : प्रदेश में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने का पूर्वानुमान है. इसके साथ ही, एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना व्यक्त की गई है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >