छत्तीसगढ़ में LPG उपभोक्ताओं के लिए जरूरी खबर: 1 अक्टूबर से e-KYC नहीं तो सब्सिडी पर असर

LPG ग्राहकों के लिए e-KYC को लेकर नया नियम जारी किया गया है. इसका असर छत्तीसगढ़ के ग्राहकों पर भी दिखेगा. पढ़ें यहां पूरी खबर.

केंद्र सरकार ने घरेलू LPG ग्राहकों के लिए e-KYC को लेकर नया नियम जारी किया है. इसका असर छत्तीसगढ़ के लोगों पर भी नजर आएगा. दरअसल, 1 अक्टूबर से सब्सिडी वाले LPG सिलेंडर का लाभ लेने के लिए ग्राहकों को बायोमेट्रिक e-KYC कराना जरूरी होगा. अगर e-KYC नहीं कराया गया तो सिलेंडर पर मिलने वाली 210 रुपये की सब्सिडी नहीं मिल पाएगी.

पेट्रोलियम मंत्रालय के मुताबिक, इस कदम का मकसद फर्जी LPG कनेक्शन की पहचान कर उन्हें बंद करना और सब्सिडी का लाभ सही घरेलू परिवारों तक पहुंचाना है. सरकार ने ग्राहकों से समय रहते e-KYC पूरा करने की अपील की है, ताकि सिलेंडर लेते समय सब्सिडी का लाभ मिलने में कोई परेशानी न हो.


ये भी पढ़ें: LPG Subsidy Rules Change: क्या 1 अक्टूबर से बंद हो जाएगी LPG सब्सिडी? Video के जरिए समझें यहां

89.9% का e-KYC पूरा, बाकी लोगों को पहले कराना होगा ऑथेंटिकेशन

पेट्रोलियम मंत्रालय के मुताबिक, 19 सितंबर तक देश के 27.43 करोड़ एक्टिव घरेलू LPG ग्राहकों में से 89.9% का e-KYC पूरा हो चुका है. इन ग्राहकों की सिलेंडर बुकिंग पहले की तरह जारी रहेगी. जिन लोगों का e-KYC अभी बाकी है, उनकी सब्सिडी वाली सिलेंडर बुकिंग e-KYC पूरा होने के बाद ही आगे बढ़ेगी.

LPG e-KYC नहीं कराना चाहते तो भी मिलेगा सिलेंडर, लेकिन सब्सिडी नहीं

सरकार के मुताबिक, जो LPG ग्राहक बायोमेट्रिक e-KYC नहीं कराना चाहते या किसी वजह से नहीं करा पा रहे हैं, उन्हें भी सिलेंडर मिलेगा. हालांकि, ऐसे ग्राहकों को सब्सिडी का लाभ नहीं मिलेगा. इसके लिए उन्हें ऐप, WhatsApp, IVRS या अन्य डिजिटल माध्यम से अपना विकल्प चुनना होगा.

e-KYC की शुरुआती अंतिम तारीख 30 जून 2026 तय की गई थी

LPG e-KYC की शुरुआती अंतिम तारीख 30 जून 2026 तय की गई थी. उपभोक्ताओं को ज्यादा समय देने के लिए इसे कई बार बढ़ाया गया. पहले 31 जुलाई, फिर 7 अगस्त, 15 अगस्त, 23 अगस्त, 31 अगस्त, 7 सितंबर और आखिर में 14 सितंबर तक मौका दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >