Chhattisgarh Accident: उठ गया सिर से माता-पिता का साया, कवर्धा हादसे में अनाथ हुए बच्चों को मिली 'विधायक मां'

Chhattisgarh Accident: छत्तीसगढ़ सड़क हादसे में अनाथ हुए बच्चों को लेकर विधायक भावना बोहरा ने कहा है कि जो बच्चे 18 साल से कम उम्र के हैं और उन्होंने अपने माता-पिता को खो दिया है, उनकी शिक्षा और शादी तक का खर्चा उठाउंगी. साथ ही उन्हें नौकरी दिलाने का भी प्रयास किया जाएगा.

Chhattisgarh Accident: छत्तीसगढ़ सड़क हादसे में मारे गए लोगों के अनाथ हुए बच्चों के दुख को तो कोई कम नहीं कर सकता है. लेकिन उनकी जरूरतों को पूरा करने और देखभाल करने के लिए उन्हें अब ‘विधायक मां’ मिल गई हैं. हादसे में मृतकों के बच्चों को विधायक भावना बोहरा ने गोद लेने का ऐलान कर दिया है. उन्होंने कहा है कि इन बच्चों की शिक्षा, रोजगार और विवाह समेत तमाम जिम्मेदारी वो उठाएंगी. बता दें, छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में सोमवार को एक मालवाहक वाहन के घाटी में गिर जाने से 19 लोगों की मौत हो गई थी.

विधायक मां ने ली अनाथ हुए बच्चों की जिम्मेदारी
बीजेपी विधायक भावना बोहरा ने पीड़ितों से मुलाकात की. मुलाकात के बाद उन्होंने कहा कि यह हृदय विदारक घटना है.क्षेत्र की जन प्रतिनिधि होने के नाते मैं भी दुखी हूं. शोक संतप्त परिजनों से बात कर मैं व्यथित हूं.  उनके दुख में हम सभी उनके साथ खड़े हैं. सीएम साय ने पीड़ितों के लिए 5 लाख रुपये के मुआवजे की घोषणा की है. बोहरा ने कहा कि मैंने यह भी कहा है कि इसका खर्च उठाऊंगी. गांव के जो बच्चे 18 साल से कम उम्र के हैं और उन्होंने अपने माता-पिता को खो दिया है, उनकी शिक्षा और शादी तक का खर्चा उठाऊंगी. विधायक ने यह भी कहा कि हम उन्हें नौकरी दिलाने का भी प्रयास करेंगे.

मालवाहक वाहन का मालिक और चालक गिरफ्तार
इधर, छत्तीसगढ़ के कबीरधाम में सोमवार को मालवाहक वाहन के घाटी में गिर जाने से 19 लोगों की मौत मामले में पुलिस ने वाहन मालिक और वाहन चालक को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस अधीक्षक अभिषेक पल्लव ने बताया कि कुकदूर थाना क्षेत्र के निवासी वाहन मालिक रामकृष्ण साहू और चालक दिनेश यादव को गैर इरादतन हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया. पल्लव ने बताया कि दोनों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 279 (तेज वाहन चलना), 337 (दूसरों के जीवन या व्यक्तिगत सुरक्षा को खतरे में डालकर चोट पहुंचाना) और 304 (गैर इरादतन हत्या) तथा मोटर वाहन अधिनियम 1988 के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है.

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि मालिक ने कथित तौर पर लोगों को लाने-ले जाने के लिए अपना मालवाहक वाहन किराए पर दिया था. उन्होंने बताया कि वह इस बात से अवगत था कि बंजारी घाट पर सड़क संकरी और टेढ़ी-मेढ़ी है तथा वाहन पर अत्यधिक भीड़ होने से उस पर नियंत्रण खो सकता है, इसके बावजूद वाहन चालक ने 35 लोगों को बैठाया और जरूरत से ज्यादा सामान लाद दिया. पल्लव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है.

कैसे हुआ था हादसा
दरअसल तेंदूपत्ता संग्राहकों के एक समूह को ले जा रहा पिकअप वैन सोमवार दोपहर कुकदूर पुलिस थाना क्षेत्र में बंजारी घाट पर घाटी से नीचे गिर गया था. इस घटना में 15 महिलाओं और तीन नाबालिग लड़कियों सहित 19 आदिवासियों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए. मृतकों में से 17 सेमरहा गांव के निवासी थे तथा दो अन्य आसपास के गांवों के थे. वहीं घटना के बाद प्रदेश के सीएम मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रत्येक मृतक के परिजन को पांच-पांच लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है. यह सहायता ऐसे मामलों में जिला प्रशासन की ओर से प्रदान की जाने वाली अनुग्रह राशि के अतिरिक्त होगी. भाषा इनपुट के साथ

Also Read: Today News Wrap: प्रियंका गांधी, हिमंत बिस्वा सरमा समेत कई दिग्गज आज झारखंड में करेंगे प्रचार, पीएम मोदी की दिल्ली में रैली, पढ़ें सुबह की बड़ी खबरें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >