बॉलीवुड पहुंचा देश का महापर्व छठ... 'VVAAN' के बाद अब सूरज बड़जात्या की फिल्म में हाथ में सूप लिए दिखे आयुष्मान-शरवरी

'वन' के बाद अब सूरज बड़जात्या की फिल्म में दिखा छठ महापर्व का पावन रूप. 'ये प्रेम मोल लिया' के नए गाने में पानी में खड़े होकर अर्घ्य देते दिखे आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ.

Chhat Puja In Bollywood: बॉलीवुड फिल्मों में हमने अक्सर दीवाली, करवा चौथ और होली जैसे त्योहारों को बड़े स्तर पर मनाते देखा है. लेकिन देश का महापर्व और खासतौर पर यूपी, बिहार और झारखंड के लोगों का दिल और इमोशन कही जाने वाली 'छठ पूजा' को हिंदी सिनेमा में शायद ही कभी इतनी प्रमुखता से दिखाया गया हो. देश के कई बड़े राजनेताओं, यहां तक कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी कई मौकों पर छठ के प्रति गहरा आदर और सम्मान व्यक्त करते सुना गया है. अब लगता है कि लोक आस्था की यह बयार आखिरकार बॉलीवुड तक भी पूरी मजबूती से पहुंच चुकी है.

'वन' के बाद अब सूरज बड़जात्या की फिल्म में दिखा महापर्व

हाल ही में सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की आने वाली फिल्म 'वन' में एक छठ गीत रिलीज हुआ था. गाने के आते ही उसने हर तरफ अपनी खास जगह बना ली और यूपी-बिहार के दर्शकों के बीच फिल्म को लेकर एक अलग ही जुड़ाव बन गया. अब 'वन' की रिलीज से पहले ही एक और बड़ी बॉलीवुड फिल्म में छठ पर्व का खूबसूरत नजारा देखने को मिला है. खास बात यह है कि यह किसी छोटे-मोटे डायरेक्टर का काम नहीं, बल्कि हमेशा रिश्तों और पारिवारिक मूल्यों को पर्दे पर खूबसूरती से उतारने वाले मशहूर निर्देशक सूरज बड़जात्या की फिल्म 'ये प्रेम मोल लिया' है.

ये भी पढ़ें: VVAAN Chhath Song: अर्घ्य देते वक्त मेरी आंखें भर आई थीं... 'वन' के छठ गीत पर भावुक हुईं तमन्ना भाटिया, बोलीं- आस्था अब समझ आई

पानी में खड़े होकर अर्घ्य देते दिखे आयुष्मान और शरवरी

आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ, फोटो- यूट्यूब

फिल्म 'ये प्रेम मोल लिया' का नया टाइटल ट्रैक हाल ही में रिलीज किया गया है. पूरा गाना शादी की रौनक और प्यार के रंगों से सजा हुआ है, लेकिन इसमें सबसे ज्यादा ध्यान खींचने वाला हिस्सा गाने के आखिरी के कुछ पलों का है. वीडियो के अंत में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ पानी में खड़े होकर सूप हाथ में लिए सूर्य देव को अर्घ्य देते और पारंपरिक तरीके से छठ मनाते नजर आते हैं. इस दृश्य को देखकर दर्शक बेहद भावुक हो रहे हैं और सोशल मीडिया पर इसे गूजबम्प्स देने वाला पल बता रहे हैं.

हिमेश रेशमिया का संगीत और श्रेया घोषाल की आवाज

इस गाने की बात करें तो इसे मशहूर म्यूजिक डायरेक्टर हिमेश रेशमिया ने कंपोज किया है, जबकि लिरिक्स कुमार ने लिखे हैं. गाने को अपनी सुरीली आवाज से श्रेया घोषाल और निहाल ताउरो ने सजाया है. गाने के बोल यह संदेश देते हैं कि सच्चा प्यार जमाने से छिपाने की नहीं, बल्कि खुलकर अपनाने की बात है.

ये भी पढ़ें: पहली बार हिंदी सिनेमा में दिखा छठ महापर्व... सिद्धार्थ-तमन्ना की 'VVAAN' पर फिदा हुईं आम्रपाली, बोलीं- UP-बिहार में बहुत चला है

सोशल मीडिया पर दर्शकों का रिएक्शन

12 साल बाद पर्दे पर 'प्रेम' की वापसी

सूरज बड़जात्या की इस फिल्म के साथ राजश्री प्रोडक्शंस का सबसे आइकॉनिक किरदार 'प्रेम' पूरे 12 साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रहा है, जिसे इस बार आयुष्मान खुराना निभा रहे हैं. फिल्म में शरवरी वाघ और अनुपम खेर भी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे. यह फिल्म 27 नवंबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By शीतल चौबे

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >