भाजपा ने भरा हुंकार : कार्यकर्ता पार्टी की ताकत, विस चुनाव के लिए कस लें कमर

प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल ने कहा कि बूथ, मंडल, जिला, सप्त ऋषि टीम का गठन कर पार्टी को सशक्त बनाएं. आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी में कार्यकर्ताओं अभी से ही पूरी ताकत के साथ लगें और जीत को सुनिश्चित करें.

गोपालगंज : प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल ने कहा कि बूथ, मंडल, जिला, सप्त ऋषि टीम का गठन कर पार्टी को सशक्त बनाएं. आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी में कार्यकर्ताओं अभी से ही पूरी ताकत के साथ लगें और जीत को सुनिश्चित करें. देश व प्रदेश में एनडीए की सरकार की उपलब्धियों को आम लोगों तक पहुंचायें. उन्होंने कहा कि आगामी छह अप्रैल को पार्टी का स्थापना दिवस बूथ स्तर पर मनाया जायेगा़ वे शनिवार को भाजपा कार्यालय आयोजित क्षेत्रीय कार्यशाला में आये कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे़ इससे पहले उन्होंने कार्यशाला का उद्घाटन दीप जला कर किया़ इसमें पांच जिलों के कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया़ कार्यशाला की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विनोद कुमार ने की. बूथ स्तर तक पार्टी को मजबूत करने के लिए पूरे दिन मंथन किया गया.

प्रधानमंत्री के कार्यों को लोगों तक पहुंचाएं – मंगल पांडेय : बिक्रमगंज (रोहतास). भाजपा के शाहाबाद प्रक्षेत्र की बैठक शहर के आरा रोड में स्थित बालाजी कॉम्प्लेक्स में हुई़ इसमें शाहाबाद प्रक्षेत्र के सभी चारों जिला के अलावा औरंगाबाद के जिलाध्यक्ष, पूर्व जिलाध्यक्ष, विधायक, पूर्व विधायक, सभी मंडल अध्यक्ष उपस्थित थे. इस मौके पर स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि कार्यकर्ताओं से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यों को आमलोगों तक पहुंचाएं. भाजपा के सभी कार्यकर्ता कोरोना से बचाव के लिए आमलोगों को जागरूक करेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

Published by: Prabhat Khabar

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >