बेगूसराय में तनिष्क शोरूम में काम करने वाली महिला कर्मी की गोली मार कर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

जिला मुख्यालय स्थित लोहियानगर सहायक थाना क्षेत्र के आनंदपुर शनिवार की रात बदमाशों ने एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी. मृत नेहा देवी आनंदपुर निवासी उमाशंकर सिंह की बड़ी बेटी थी. नेहा अपने मायके में रह कर शहर के तनिष्क ज्वेलरी शोरूम में काम करती थी.

बेगूसराय. जिला मुख्यालय स्थित लोहियानगर सहायक थाना क्षेत्र के आनंदपुर शनिवार की रात बदमाशों ने एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी. मृत नेहा देवी आनंदपुर निवासी उमाशंकर सिंह की बड़ी बेटी थी. दो वर्ष पूर्व पिता की मृत्यु और पति से अलग होने के बाद नेहा अपने मायके में रह कर शहर के तनिष्क ज्वेलरी शोरूम में काम करती थी.

स्कूटी से घर वापस लौट रही थी

शनिवार की रात वह ड्यूटी करने के बाद स्कूटी से घर वापस लौट रही थी. इसी दौरान पनहांस चौक और आनंदपुर के बीच पहले से घात लगाये अपराधियों ने उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. फायरिंग की आवाज सुनते ही आसपास के लोग घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े और नेहा को शहर के निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

परिवार के भरण-पोषण करती थी नेहा

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. परिवार के भरण-पोषण के एकमात्र सहारा नेहा की हत्या से परिजनों में कोहराम मच गया है. वहीं लोगों में काफी आक्रोश देखा जा रहा है. लोगों का कहना है कि आये दिन शहर में हत्या की वारदाता हो रही है, लेकिन पुलिस हाथ पर हाथ रखकर बैठी है.

पुलिस कर रही छोपमारी

लोगों का कहना है कि बेगूसराय में पुलिस की निष्क्रियता से बेखौफ अपराधी लगातार आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं. इधर, इस घटना के बाद बेगूसराय पुलिस अपराधियों की धर-पकड़ के लिए छापेमारी कर रही है. पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपितों को पकड़ लिया जायेगा.

Prabhat Khabar App: देश-दुनिया, बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस अपडेट, क्रिकेट की ताजा खबरे पढे यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए प्रभात खबर ऐप.

FOLLOW US ON SOCIAL MEDIA
Facebook
Twitter
Instagram
YOUTUBE

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >