Bihar Weather Update: पछुआ हवा की चपेट में बिहार, पटना समेत इन शहरों में 10 डिग्री तक गिरा पार

भोजपुर सहित कई अन्य जिलों में दिन के तापमान में 10 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की गयी है. पटना में न्यूनतम तापमान 13.6 और अधिकतम तापमान 18.3 डिग्री सेल्सियस रहा.

पश्चिमी हिमालय और उत्तरी- पश्चिमी भारत के मैदानी इलाकों से पछुआ हवा चलने से बिहार में पारा 5 से 10 डिग्री तक गिर गया जिससे ठंड अचानक बढ़ गयी. एक जनवरी से राज्य में ठंड और बढ़ सकती है. साथ ही पूरे राज्य में कोहरा छाये रहने की आशंका है. आइएमडी की शुक्रवार को जारी रिपोर्ट के मुताबिक दक्षिणी बिहार के कई जिलों में दिन और रात के तापमान में औसतन दो से पांच डिग्री सेल्सियस का अंतर रहा, जिसकी वजह से दिन में जबरदस्त ठिठुरन महसूस हुई. पटना और गया में तुलनात्मक रूप से उच्चतम तापमान में सात डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गयी. देखिए वीडियो…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >