Video: अश्लील गीतों के खिलाफ जारी है बिहार पुलिस का मुहिम, ब्रैंड एंबेसडर नीतू चंद्रा ने की खास अपील

Nitu Chandra: बिहार में अश्लील और द्विअर्थी भोजपुरी गानों पर सख्त कार्रवाई का आदेश जारी किया गया है. पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों को विशेष अभियान चलाकर ऐसे गानों के प्रसारण पर रोक लगाने का निर्देश दिया है. इस अभियान का ब्रैंड एंबेसडर अभिनेत्री नीतू चंद्रा को बनाया गया है. जिन्होंने वीडियो के जरिए लोगों से खास अपील की है.

Nitu Chandra: अब सार्वजनिक स्थानों पर अश्लील और डबल मीनिंग भोजपुरी गाने बजाना महंगा पड़ सकता है. बिहार पुलिस मुख्यालय ने ऐसे गीतों के प्रसारण पर रोक लगाने के लिए सभी जिलों को विशेष अभियान चलाने का निर्देश दिया है. इस अभियान का ब्रैंड एंबेसडर नीतू चंद्रा को बनाया गया है. जिनका वीडियो बिहार पुलिस ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है. वीडियो में अभिनेत्री लोगों से अपील कर रही हैं कि जहां भी अश्लील गाने सुने तुरंत पुलिस से शिकायत करें.

अगर कोई व्यक्ति सार्वजनिक स्थानों, समारोहों या वाहनों (बस, ट्रक, ऑटो) में अश्लील गाने बजाते पकड़ा जाता है, तो उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

सभी जिलों में चलेगा सख्त अभियान

इस कार्रवाई को प्रभावी बनाने के लिए पुलिस मुख्यालय ने सभी क्षेत्रीय आईजी और डीआईजी को निर्देश जारी किए हैं. साथ ही, इस अभियान की रिपोर्ट अपराध अनुसंधान विभाग के कमजोर वर्ग प्रभाग को ई-मेल के माध्यम से भेजने के भी आदेश दिए गए हैं.

पढ़िए प्रभात की प्रीमियम स्टोरी: समर्थकों के लिए मसीहा विरोधियों के लिए आतंक! राजनीति, अपराध और सत्ता के बेताज बादशाह की कहानी 

समाज पर पड़ रहा नकारात्मक असर

पुलिस मुख्यालय के अनुसार, अश्लील भोजपुरी गानों का प्रसारण समाज पर नकारात्मक प्रभाव डाल रहा है और इसे रोकना आवश्यक है. सार्वजनिक स्थानों पर ऐसे गाने बजाने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी, जिससे इस प्रवृत्ति पर रोक लगाई जा सके. आदेश में साफ कहा गया है कि अब शादी, पार्टी या अन्य सार्वजनिक आयोजनों में भी भोजपुरी के द्विअर्थी और अश्लील गाने बजाना अपराध माना जाएगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >