हसपुरा में ग्रामीणों ने युवक को चोर बताकर किया हत्या

हसपुरा थाने की पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम कराने की तैयारी में जुटी हुई हैं.

औरंगाबाद : औरंगाबाद जिले के हसपुरा थाना क्षेत्र के नान्हू बिगहा गांव में चोरी के नियत से घर में घुसे एक युवक को ग्रामीणों ने पीट-पीट कर मार डाला. मृतक युवक चहुटा गांव का रहने वाला हैं.

मृतक की पहचान रामजी राम के पुत्र सोनू कुमार उर्फ गोरा के रूप में हुई हैं. पता चला कि युवक नान्हू बिगहा गांव में किसी के घर चोरी करने के नियत से घुसा हुआ था. तभी ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया और लाठी डंडे से पिटाई कर दी. जिससे वह घायल हो गया.

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस गांव में पहुची और उसे घायल अवस्था में इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया, जहां उसकी मौत हो गई. घटना गुरुवार की रात की हैं. हालांकि मृतक के परिजनों ने बताया कि वह घर से बाहर मछली मारने के लिए गया हुआ था.

तभी नान्हू बिगहा के ग्रामीणों ने उसे पकड़कर हत्या कर दी. इधर हसपुरा थाने की पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम कराने की तैयारी में जुटी हुई हैं.

Posted by Ashish Jha

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >